फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain wreaks havoc; walls and roofs of 12 houses collapse.

Bareilly News: बारिश बनी आफत, 12 मकानों की दीवारें-छतें गिरीं

Mon, 28 Sep 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc; walls and roofs of 12 houses collapse.
बरेली। जिलेभर में शुक्रवार से हो रही बारिश आफत बन गई है। मीरगंज, बहेड़ी, आंवला, फरीदपुर, सदर और नवाबगंज तहसील क्षेत्रों में 12 मकानों की दीवारें और छतें गिर गईं। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। हालांकि घर में रखा सामान मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बहेड़ी क्षेत्र में शुक्रवार शाम से हो रही बारिश और तेज हवा से आदलपुर शेरगढ़ रोड स्थित प्रिंस राइस मिल की 120 फुट लंबी और 18 फुट ऊंची दीवार ढह गई। पानी के बहाव से मिल परिसर का एक हिस्सा धंस गया। टिनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। मिल के मालिक तशकील अहमद ने बताया कि मिल को हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा। उनई मकरूका गांव की राजो देवी की खपरैल रविवार दोपहर गिर गई। उसके नीचे सो रहे पांच परिजन मलबे में दबने से घायल हो गए। घायलों में भूरी, कुंवर पाल मौर्य, गरज पाल मौर्य, सूरज पाल मौर्य और धर्मपाल मौर्य शामिल हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। शेरगढ़ में सड़क किनारे खड़ा पेड़ बारिश के दौरान रविवार को व्यापारी राजेश गुप्ता के मकान की ओर गिर गया। इस कारण मकान के सामने बना टिनशेड धराशाई हो गया। एसडीएम गोपाल शर्मा के मुताबिक, राजस्व विभाग की टीम को नुकसान के आकलन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मीरगंज के दुनका क्षेत्र में तीन मकान गिर गए। नरखेड़ा गांव में सुखलाल का टिनशेड का मकान गिर गया। सिमरिया में श्रीपाल का छप्पर गिर गया। तुरसा पट्टी गांव में इश्तकार का टिनशेड भी गिर गया। मकानों में रखा सामान मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने बताया कि राजस्व टीमों को गांवों में भेजा गया है। गिरे मकानों का सर्वे कराकर संबंधित को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजीपुरा के गांव दभौरा खंजनपुर में सगे भाइयों, नन्हेलाल और छोटेलाल का खपरैल का मकान रविवार को गिर गया। गृहस्थी का सामान और बाइक मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गई। परिवार के बुजुर्ग नत्थूलाल गंगवार घायल हो गए। नवाबगंज के भदपुरा क्षेत्र की सीमावर्ती ग्राम पंचायत बुकचिया किशनपुर में शनिवार रात खपरैल गिर गई। गांव के परमानंद परिवार के साथ खपरैल के मकान में रहते हैं। रात में उसमें परिवार सो रहा था। हिलने-डुलने की आवाज आने पर परिवार घर से बाहर निकल गया। कुछ ही मिनटों में पूरा मकान गिर गया।
सदर तहसील के गांव सूदनपुर में रविवार तड़के नन्हे के मकान का लिंटर गिर गया। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के नन्हे भैंस को चारा खिलाने गए थे। नन्हे कमरे में सो रहे थे। पिता के मुताबिक, लिंटर गिरते ही बेटे राजेश की चारपाई मच्छरदानी समेत हवा में उछलकर सीधी खड़ी हो गई। इससे वह मकान के पीछे स्थित तालाब में गिर गया। घर में खड़ा ट्रैक्टर मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीएम सदर इशिता किशोर ने बताया कि लेखपाल को भेजकर सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद आवेदन कराकर प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
आंवला के सिरौली के मोहल्ला घेर में शनिवार रात कल्लू पाली का मकान छह गया। वहीं, गांव अंजनी में प्रेमशंकर मौर्य का मकान भी ढह गया। ग्राम पंचायत देवचरा के गांव भुड़िया निवासी दिव्यांग जमुना देवी के कमरे की दीवार ढहने के बाद छत भी गिर गई। उनके पति रामेश्वर का तीन साल पहले निधन हो चुका है। वह घर में बेटे-बहू और तीन बच्चों के साथ रहती हैं। ग्राम नौगवां अहिरन के भूरे के मकान की छत भी गिर गई। ग्राम दलीपुर की रपटा पुलिया पर पांच से सात फुट ऊंचाई तक पानी बह रहा है।

फरीदपुर क्षेत्र के नवादावन गांव के धनपाल और प्रेमपाल के खपरैल के मकान बारिश के कारण शनिवार रात गिर गए। धनपाल ने बताया कि घरेलू सामान मलबे में दबने से बेकार हो गया। वहीं, कस्बे में मेन रोड पर पापड़ का पेड़ गिर गया। इससे बिजली के तार टूट गए। यातायात बाधित हुआ। पेड़ हटाने के बाद लगभग आठ घंटे के बाद बिजली बहाल हुई। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि लेखपाल को प्रभावित लोगों के घर भेजकर रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed