फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain slows down the pace of development.

Bareilly News: बारिश ने रोकी विकास की रफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 09 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rain slows down the pace of development.
बरेली। मानसून में भले ही लोग मूसलाधार बारिश के लिए तरस रहे हैं, मगर बूंदाबांदी व मध्यम स्तर की बारिश ने विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। बारिश के चलते लोक निर्माण विभाग की ओर से 80 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण व मरम्मत के 124 कार्य प्रभावित हैं। कई अन्य विभागों के काम भी रुके हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड की ओर से 84 सड़कों पर काम चल रहा था। कई पर ठेकेदारों ने गिट्टी भी डाल दी। पहले तारकोल की कमी फिर जून से प्री-मानसूनी बारिश के चलते काम को बंद कर दिया। इसी तरह निर्माण खंड प्रथम की करीब 40 सड़कें तारकोल की कमी व बारिश के चलते नहीं बन पा रही हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर गिट्टियां बिछी होने से स्थानीय लोगों व राहगीरों को आवागमन में काफी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। वर्तमान में बारिश के चलते रम्पुरा से अलीगंज, देवचरा से बल्लिया मार्ग, बहेड़ी, भोजीपुरा, नवाबगंज, मीरगंज आदि क्षेत्रों की सड़कें प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाही : शाही-भिटौरा सड़क बेहद खराब हो चुकी है। यहां पर गड्ढों की भरमार हैं। पहले तारकोल न मिलने व फिर बारिश के चलते सड़क पर लेयर नहीं पड़ पा रही है।
बहेड़ी : नदेली भुड़िया रोड के चौड़ीकरण के लिए ठेकेदार ने पूरी सड़क खोद दी है। बारिश के चलते काम रोक दिया गया है। ठेकेदार ने बताया कि बारिश रुकने के बाद ही काम होगा। 20 किमी लंबे इस मार्ग की मरम्मत केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की पैरवी के बाद की जा रही है।

...........................

तय समय में नहीं बनी सड़क शीशगढ़। कस्बा शीशगढ़ में डेढ़ किमी लंबा मुख्य मार्ग करीब एक साल से जर्जर है। रोड की सरिया भी दिखने लगी हैं। पहले इस सड़क पर काम शुरू करने में देरी की गई। शासन से 41 लाख रुपये मंजूर होने के बाद फरवरी में टेंडर किया गया। मई तक काम पूरा करने के निर्देश थे। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब तक काम अधूरा है।
वर्जन :
पहले जहां तारकोल की कमी के कारण काम प्रभावित था। अब बारिश की वजह से कई प्रोजेक्ट बंद हैं। ठेकेदारों का कहना है कि सितंबर से काम शुरू कराएंगे।
-भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed