फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain of relief: Tamapan recorded 11 degree Celsius below normal

राहत की बारिशः तामपान में सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस गिरावट हुई दर्ज

Sun, 31 May 2020 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Rain of relief: Tamapan recorded 11 degree Celsius below normal
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मौसम विभाग ने फिलहाल बादल छाए रहने और हल्की बारिश की जताई उम्मीद

विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान शहवासियों को अब मौसम के बदले रुख से काफी राहत मिली है। शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश से 24 घंटे में ही तापमान में इस सीजन की सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। सामान्य से 11 डिग्री तक पारा लुढ़कने से गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने फिलहाल राहत जारी रहने की बात कही है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि हवाओं का रुख बदलने से निम्न वायुदाब बन रहा है। पहाड़ों की दिशा से बादल मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रहे हैं। पहाड़ों से आ रही हवा और बादलों की वजह से लोगों को काफी राहत मिलेगी। आगे करीब सात दिनों तक कमोवेश ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। शनिवार को तापमान अधिकतम 29.5 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। बीच-बीच में बूंदाबांदी के बाद देर शाम तक 1.6 एमएम बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन

बारिश से किसानों को फायदा

पिछले दिनों गेहूं की फसल कटने के दौरान हुई बारिश ने किसानों को निराश कर दिया था। वहीं, अब नई फसल की बुवाई के लिए चल रही तैयारियों के दौरान हो रही बारिश ने किसानों को काफी फायदा पहुंचाया है। इससे किसानों के चेहरों पर खुुशी साफ झलक रही है। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि बारिश से उड़द, मूंग, मक्का और अन्य फसलों की तैयारी में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed