{"_id":"6a4ea9e4cedd8fd49407a2d0","slug":"rain-knocks-out-four-substations-140-lakh-people-affected-bareilly-news-c-4-bly1053-921219-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश से चार उपकेंद्र ठप, 1.40 लाख आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश से चार उपकेंद्र ठप, 1.40 लाख आबादी प्रभावित
विज्ञापन
बरेली। जिले में बुधवार को बारिश व हवा के चलते चार उपकेंद्र ठप हो गए। वजह किसी ट्रांसमिशन की लाइन पर टहनियां गिरी तो कहीं फेज उड़ गया है। इस दौरान 1.40 लाख आबादी प्रभावित रही।
बुधवार की शाम 5:30 बजे जब दोबारा तेज बारिश शुरू हुई तो विद्युत निगम ने सतर्कता को देखते हुए सभी उपकेंद्रों को बंद कर दिया। इस दौरान सिविल लाइन प्रथम, द्वितीय, तृतीय, सदर कैंट, कुतुबखाना, मिशन कपाउंड, रामपुर बाग, सुभाषनगर प्रथम, द्वितीय, मढ़ीनाथ, लोहिया विहार, किला, सीबीगंज, परसाखेड़ा, इज्जतनगर, शहदाना, डेलापरी, कोहाड़ापीर, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, हरुनगला, महानगर, पवन विहार, सनसिटी, दुर्गानगर, जगतपुर उपकेंद्र बंद रहे। फिर 15 मिनट बाद सभी उपकेंद्रों को बारी-बारी से चालू किया गया। इस दौरान जांच में जानकारी हुई कि कोहाड़ापीर, दुर्गानगर, महानगर को आने वाले ट्रांसमिशन की लाइन पर टहनियां गिरने से तो डेलापीर में फेज उड़ने की वजह से उपकेंद्र से आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इन उपकेंद्रों के 28 हजार उपभोक्ताओं के करीब 1.40 लाख आबादी प्रभावित हुई।
......................
इन फीडरों में साढ़े सोलह घंटे तक आपूर्ति रही ठप :-
हरुनगला उपकेंद्र के शिव गार्डेन कॉलोनी, सनराइज कॉलोनी, महेंद्रनगर में बुधवार की भोर में तीन बजे अचानक लाइट चली गई। सुबह 10 बजे तक आपूर्ति न होने पर लोगों ने इसकी शिकायत उपकेंद्र पर की। इसके बाद मशीन से जांच में पता चला कि अंडर ग्राउंड केबल में फॉल्ट हुआ है। इस दौरान लोगों के इनवर्टर बैठ गए। साथ ही पानी का भी संकट बना रहा। काफी मशक्कत के बाद शाम को साढ़े सात बजे आपूर्ति ठीक की गई। इससे करीब 25 हजार आबादी प्रभावित रही। वहीं रामनगर उपकेंद्र के सेक्टर तीन में बुधवार की शाम को चार बजे लोकल फॉल्ट के चलते लाइट चली गई। जिसको शाम आठ बजे तक ठीक किया गया। वहीं सुभाष नगर उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन से अधिक इलाकों में सुबह 10 के बाद से ही बिजली सप्लाई गुल हो गई। उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गणेश नगर, मढ़ीनाथ, रविंद्र नगर समेत अन्य इलाकों में तीन से चार घंटे की कटौती के बाद दोपहर तीन बजे सप्लाई बहाल हुई। इसी प्रकार डीडीपुरम इलाके में भी दोपहर तीन बजे से देर शाम सात बजे तक और संजय नगर की सैनिक कॉलोनी में भी दोपहर तीन बजे गुल हुई सप्लाई शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
...................
वर्जन ...
बारिश के चलते जो उपकेंद्र ठप हो गए थे उनको ठीक कर लिया गया। वहीं जिन फीडरों में लोकल फॉल्ट की शिकायत थी उसकी मरम्मत कर ली गई। - धर्मेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम