फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rain fall today

बारिश के बाद नमी ने बढ़ाई ठिठुरन, आज भी बूंदाबांदी

Mon, 10 Jan 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
rain fall today
बरेली। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद शहर में नमी का स्तर सौ फीसदी पहुंच चुका है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के तहत सोमवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं। मंगलवार से दिन में धूप निकलेगी मगर करीब पांच दिनों तक सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन

बीते दो दिन की तरह रविवार को भी सुबह घने बादल मंडराने से बारिश का दौर जारी रहा। दोपहर में करीब घंटे भर तक बारिश होने के बाद कुछ देर तक धूप निकली मगर सर्द हवाओं की वजह से बेअसर रही। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी थमा नहीं है। लिहाजा सोमवार को भी हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी हो सकती है। उसके अगले दो दिन तक यानी मंगलवार और बुधवार को भी हल्के बादल मंडराएंगे पर दिन में धूप खिलेगी। हवाओं में मौजूद सौ फीसदी नमी की वजह से ठंडक रहेगी। इसके बाद कोहरा हावी होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 12.4 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 32 एमएम बारिश होने से नमी सौ फीसदी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed