{"_id":"6ab97a9b1c40df75ff086c9d","slug":"rain-disrupts-power-supply-325-villages-plunged-into-darkness-bareilly-news-c-396-1-bas1001-823-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश से बिजली को लगा झटका, 325 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश से बिजली को लगा झटका, 325 गांवों की बत्ती गुल
Mon, 28 Sep 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज/मीरगंज/सिरौली। जिले में शुक्रवार से लगातार बारिश के कारण बिजली को झटका लगा है। 325 गांवों की बत्ती गुल है। लोग परेशानी झेलने के लिए मजबूर हैं।
बारिश और खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण अलीगंज बिजलीघर के कंट्रोल रूम में पानी भर गया है। सुरक्षा के मद्देनजर निगम ने आइसोलेटर खोल दिए, जिससे क्षेत्र के 74 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूदनपुर फीडर से जुड़े गांवों के लोग 40 घंटों से बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। इससे उनमें रोष है। आंवला एक्सईएन दुर्गेश कुमार ने बताया कि पानी निकलने और उपकरण सूखने के बाद ही बिजली बहाल होगी। संवाद
सिरौली क्षेत्र में गांव सोना में 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। एसडीओ अभिषेक कपासिया ने बताया कि टीमें पेट्रोलिंग कर रही हैं। बारिश में क्षतिग्रस्त हुए तारों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। मीरगंज बिजलीघर से जुड़े 250 गांवों में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को कामकाज में परेशानी झेलनी पड़ रही है। भाकियू जिला उपाध्यक्ष हरवीर सिंह ने बताया कि यदि आपूर्ति जल्द बहाल नहीं की गई तो भाकियू कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी विद्युत निगम की होगी। एसडीओ महेंद्र सिंह के मुताबिक, बिजली बहाली के लिए कार्य कराया जा रहा है।
40 घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति
फतेहगंज पूर्वी/बिशारतगंज। बारिश के दौरान तारों पर टहनियां गिरने से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति 40 घंटे बाद बहाल हुई। वहीं, पढेरा उपकेंद्र पर आने वाली हाईटेंशन लाइन की मरम्मत करके 18 घंटे बाद 50 गांवों की आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ फरीदपुर संजीव गुप्ता ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर गिरीं टहनियों को हटाया गया है। कस्बे के अंटुआ विद्युत उपकेंद्र परिसर व उसके चारों ओर बारिश का पानी भरने से आपूर्ति बाधित थी। 30 घंटे बाद रविवार शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हुई।