{"_id":"6a0386231cd2365d1702dab6","slug":"rain-brings-down-mercury-clouds-to-prevail-today-bareilly-news-c-4-bly1053-882997-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश से लुढ़का पारा, आज भी छाए रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश से लुढ़का पारा, आज भी छाए रहेंगे बादल
Wed, 13 May 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 13 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मंगलवार को हुई तेज बारिश और चक्रवाती प्रभाव के चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं और बारिश के चलते बीते 24 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह लुढ़ककर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर में कुल 11.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के मध्य भाग पर बने चक्रवाती बन रहा है और पुरवा हवाओं की पछुआ हवाओं के साथ हुई प्रतिक्रिया के कारण बरेली में सर्वाधिक 70 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अलर्ट तो जारी किया है, लेकिन साथ ही चेतावनी दी है कि 14 मई से मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
तापमान
अधिकतम - 32.0
न्यूनतम - 25.5
सूर्योदय - 5:24 सुबह
सूर्यास्त - 6:53 शाम
पूर्वानुमान
बुधवार को बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश हो सकती है।