फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways will run two pairs of trains for pilgrims during Urs in Bareilly

UP News: बरेली में उर्स के दौरान जायरीन के लिए रेलवे चलाएगा दो जोड़ी विशेष ट्रेनें, समय सारिणी जारी

Wed, 13 Aug 2025 04:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Aug 2025 04:17 PM IST
सार

बरेली में तीन दिवसीय उर्स-ए-रजवी 18 अगस्त से शुरू हो रहा है। उर्स में देश-विदेश से लाखों जायरीन आएंगे। इसको देखते हुए इज्जतनगर रेल मंडल 18 से 20 अगस्त तक दो जोड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन करेगा। 

विज्ञापन
Railways will run two pairs of trains for pilgrims during Urs in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जायरीन को आला हजरत के उर्स तक पहुंचाने के लिए इज्जतनगर रेल मंडल 18 से 20 अगस्त तक दो जोड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन करेगा। मंगलवार को रेलवे ने बरेली सिटी-लालकुआं और बरेली सिटी-पीलीभीत विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी कर दी।

विज्ञापन

 
सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05311 बरेली सिटी-लालकुआं विशेष ट्रेन दोपहर बाद 3:50 बजे बरेली सिटी से चलने के बाद 4:03 बजे इज्जतनगर और 4:23 बजे भोजीपुरा पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद यह गाड़ी शाम छह बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में 05312 लालकुआं-बरेली सिटी विशेष ट्रेन रात 8:15 बजे लालकुआं से चलने के बाद रात 9:38 बजे भोजीपुरा, 9:55 बजे इज्जतनगर और रात 10:30 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी। 
विज्ञापन


06501 बरेली सिटी-पीलीभीत विशेष मेमू ट्रेन बरेली सिटी से 4:35 बजे चलने के बाद 4:50 बजे इज्जतनगर आएगी और शाम 6:30 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वापसी में 06502 पीलीभीत-बरेली सिटी विशेष मेमू ट्रेन शाम 6:45 बजे पीलीभीत से चलने के बाद 7:55 बजे इज्जतनगर और 8:25 बजे बरेली सिटी स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: 152 साल पहले स्टीम इंजन से शुरू हुआ सफर वंदे भारत तक पहुंचा, रेलवे को ऐसे मिली रफ्तार
 

बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी का मार्ग परिवर्तित
बरेली होकर गुजरने वाली विशेष ट्रेन का संचालन बुधवार को परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि बरौनी से बुधवार को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी रास्ते में 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी। इसके अलावा बुधवार को दरभंगा से चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान, थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। 23 अगस्त को 12354 लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस लालकुआं से 70 मिनट देरी से चलाई जाएगी।

प्लेटफार्म नंबर एक पर फुट ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू
बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी व आरपीएफ थाने के पास स्थित फुट ओवरब्रिज की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। यह कुछ स्थानों पर जर्जर हो गया था। सौ साल पहले इस फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। यहां पर अब स्वचालित सीढ़ियां भी हैं। यह फुट ओवरब्रिज प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक को जोड़ता है। मरम्मत के चलते ब्रिज को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed