फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways will operate special trains during Urs E Razvi 2024

Urs E Razvi 2024: आला हजरत उर्स के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा रेलवे, जायरीनों को होगी सहूलियत

Wed, 28 Aug 2024 06:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 06:30 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में विश्व प्रसिद्ध उर्स-ए-रजवी का आगाज 29 अगस्त से हो रहा है। इसमें देश-विदेश से लाखों जायरीन आएंगे। इसको देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनों को संचालन करेगा। 

विज्ञापन
Railways will operate special trains during Urs E Razvi 2024
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

इज्जतनगर रेल मंडल आला हजरत उर्स के दौरान दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। 29 अगस्त से एक सितंबर तक इन ट्रेनों का संचालन इज्जतनगर-काशीपुर-इज्जतनगर और बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी के बीच किया जाएगा। मंगलवार को इन ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी गई।

विज्ञापन


05125 इज्जतनगर-काशीपुर उर्स विशेष ट्रेन 29 से 31 अगस्त तक इज्जतनगर से दोपहर 1:45 बजे चलेगी। यहां से भोजीपुरा, देवरनियां, रिछा, बहेड़ी, किच्छा, पंतनगर, लालकुआं, रुद्रपुर, बाजपुर होते हुए शाम 5:46 बजे काशीपुर पहुंचेगी। वापसी में 05126 काशीपुर-इज्जतनगर उर्स विशेष ट्रेन 30 अगस्त से एक सितंबर तक सुबह चार बजे काशीपुर से चलने के बाद आठ बजे इज्जतनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन


05139 बरेली सिटी-पीलीभीत उर्स विशेष ट्रेन 29 से 31 अगस्त तक बरेली सिटी से शाम 4:40 बजे चलने के बाद इज्जतनगर, भोजीपुरा, दिबनापुर, सेंथल, बिजौरिया, शाही, ललौरीखेड़ा होते हुए शाम 6:20 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वापसी में 05140 पीलीभीत-बरेली सिटी उर्स विशेष ट्रेन 30 अगस्त से एक सितंबर तक पीलीभीत से शाम 6:35 बजे चलने के बाद रात 7:55 बजे बरेली आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-लखनऊ, मुरादाबाद-लखनऊ के बीच चार उर्स विशेष ट्रेनें
उत्तर रेलवे उर्स के दौरान बरेली-लखनऊ, मुरादाबाद-लखनऊ के बीच उर्स विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। 04370 मुरादाबाद-लखनऊ उर्स विशेष ट्रेन 30 अगस्त को मुरादाबाद से दोपहर 2:25 बजे चलने के बाद रामपुर होते हुए चार बजे बरेली जाएगी। यहां से शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए 7:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

04372 लखनऊ-मुरादाबाद उर्स विशेष ट्रेन 31 अगस्त को शाम सात मुरादाबाद से चलने के बाद रामपुर होते हुए रात 9:05 बजे बरेली जाएगी और रात एक बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04308 बरेली-लखनऊ उर्स विशेष ट्रेन 30 अगस्त को दोपहर दो बजे बरेली से चलने के बाद शाम 5:55 बजे लखनऊ और 04310 बरेली-लखनऊ उर्स विशेष ट्रेन 31 अगस्त को बरेली से शाम 7:20 बजे चलने के बाद रात 11:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

29 और 30 को सहारनपुर-लखनऊ के बीच एक और परीक्षा विशेष ट्रेन
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रेलवे 29 और 30 अगस्त को दो फेरों के लिए परीक्षा विशेष ट्रेन चलाएगा। इससे पहले रेलवे अलग-अलग रूटों पर 13 परीक्षा विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी कर चुका है। 04520 सहारनपुर-लखनऊ परीक्षा विशेष ट्रेन शाम 6:20 बजे सहारनपुर से चलने के बाद रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए रात 11:12 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद रात 12:20 बजे शाहजहांपुर, 1:10 बजे हरदोई, 1:35 बजे बालामऊ और 2:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed