फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways increased the frequency of 14 special long distance trains

Bareilly News: रेलवे ने लंबी दूरी की 14 विशेष ट्रेनों के बढ़ाए फेरे

Sat, 12 Jul 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Railways increased the frequency of 14 special long distance trains
बरेली। लंबी दूरी की ट्रेनों पर दबाव के बीच रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली 14 विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। चार विशेष गाड़ियों में एसी तृतीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 05577-78 सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी का संचालन सप्ताह में तीन-तीन दिन 31 जुलाई तक और 05579-80 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो-दो दिन एक अगस्त तक किया जाएगा। इन गाड़ियों में एसी तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष गाड़ी 28 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और 05059 कोलकाता-लालकुआं विशेष गाड़ी 30 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष साप्ताहिक ट्रेन 31 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को और 05046 राजकोट-लालकुआं विशेष ट्रेन एक सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

05029 वाराणसी सिटी-लालकुआं विशेष ट्रेन 30 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को और 05030 लालकुआं-वाराणसी सिटी विशेष ट्रेन 31 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार व रविवार को चलाई जाएगी। सभी ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय के अनुसार ही किया जाएगा।


09075 मुंबई-काठगोदाम विशेष गाड़ी 24 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को और 09076 काठगोदाम-मुंबई विशेष गाड़ी 30 सितंबर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। 09185 मुंबई-कानपुर अनवरगंज विशेष ट्रेन का संचालन अब 28 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को और 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन का संचालन 29 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed