{"_id":"c2ee011ce44df6727b7504be4dc3b5f5","slug":"railways-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस खबर के साथ फोटो बदायूं से आएगा------------- स्पेशल ट्रेन साढ़े सात घंटे में पहुंची कासगंज चीफ ट्रैक इंजीनियर ने रामगंगा से कासगंज तक हर प्वाइंट, पुलिया को देखा अमर उजाला ब्यूरो बरेली। चीफ ट्रैक इंजीनियर के नेतृत्व में रेलवे के सीनियर अफसरों की टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस खबर के साथ फोटो बदायूं से आएगा------------- स्पेशल ट्रेन साढ़े सात घंटे में पहुंची कासगंज चीफ ट्रैक इंजीनियर ने रामगंगा से कासगंज तक हर प्वाइंट, पुलिया को देखा अमर उजाला ब्यूरो बरेली। चीफ ट्रैक इंजीनियर के नेतृत्व में रेलवे के सीनियर अफसरों की टी
बरेली
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ ट्रैक इंजीनियर के नेतृत्व में रेलवे के सीनियर अफसरों की टीम ने सोमवार को स्पेशल ट्रेन से कासगंज तक नए ट्रैक का निरीक्षण किया। हर बिंदु का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद साढ़े सात घंटे में ट्रेन कासगंज पहुंची। वहां से सड़क मार्ग से अफसर बरेली लौट आए।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे निर्माण संगठन की टीम को मुख्य प्रधान इंजीनियर (निर्माण) ओपी अग्रवाल के नेतृत्व में सोमवार को यह निरीक्षण करना था। अग्रवाल किसी वजह से नहीं आ सके। उनके निर्देश पर बाकी अफसरों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण स्पेशल ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे रामगंगा ब्रिज से चलकर शाम छह बजे कासगंज पहुंची। इस बीच ट्रैक के हर प्वाइंट, एएसएम पैनल, पुलिया, पुल और स्टेशनों का अफसरों ने बारीकी से निरीक्षण किया। मुख्यालय से मुख्य ट्रैक इंजीनियर एससी श्रीवास्तव, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एसी लाठे, मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश, मुख्य पुल इंजीनियर एमएस कुटियाल, मुख्य इंजीनियर/निर्माण(नार्थ) रामजनम मुख्य इंजीनियर/निर्माण(मुख्यालय) एचके सिंह आदि अधिकारी निरीक्षण में शामिल थे। इसके अलावा इज्जतनगर मंडल से डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय अजय वार्ष्णेय समेत इंजीनियरों अधिकारियों की पूरी टीम उनके साथ थी। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रायल सफल रहा है। सीआरएस इंस्पेक्शन के बाद ट्रैक इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन