फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railways

झूठ बोल रहे यूपी के डीजीपी : मनोज सिन्हा

Sun, 29 Mar 2015 01:22 AM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के उस बयान को झूठा बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में हो रही 40 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती में से चार हजार भर्ती जीआरपी के लिए होगी लेकिन यह तभी होगा जब उनका आधा वेतन-भत्ते आदि खर्च वहन करने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय स्वीकृत करेगा। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय में ऐसा कोई प्रस्ताव यूपी से नहीं पहुंचा है। कोई भी ऐसा प्रस्ताव उनके मंत्रालय में पहुंचा हुआ दिखा दे तो वह इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन

सिन्हा ने प्रदेश की सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे लोग क्या प्रस्ताव देंगे जो 35 हजार में से 30 हजार भर्ती सिर्फ इटावा-मैनपुरी से करते हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार रेलवे में मौजूदा त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली (आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस) को द्विस्तरीय करने जा रही है। इसके लिए आरपीएफ एमेंडमेंट एक्ट लागू होना है। उसके तहत 10 फीसदी महिला कांस्टेबलों की आरपीएफ में भर्ती होगी। सर्विलांस और इंटीग्रेटेड सेक्योरिटी सिस्टम लागू किया जा रहा है। बछरावां ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट मिलने पर कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि 40 फीसदी रेल हादसे मानव रहित फाटकों के कारम होती हैं। 3400 मानव रहित फाटकों को खत्म किया जाएगा। कुल 11 हजार ऐसे समपारों से मुक्ति पाने पर जोर है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में बने विशेष रेल सेफ्टी फंड को मौजूदा सरकार ने से फिर से गठित किया है।
विज्ञापन


बरेली- कासगंज ब्राडगेज काम इसी माह पूरा होगा
भोजीपुरा-टनकपुर का काम अगले साल मार्च तक
बरेली । रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि बरेली-कासगंज रेल लाइन का अमान परिवर्तन इसी माह पूरा हो जाएगा। सीआरएस से अनुमति मिलते ही ट्रेन संचालन भी शुरू हो जाएगा। भोजीपुरा-पीलीभीत-टनकपुर लाइन में अमान परिवर्तन का काम 83 किमी तक पूरा हो चुका है और मार्च 2016 तक शेष 65 किमी का काम भी पूरा होगा। भारत सेवा ट्रस्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि बरेली में डीएमयू शेड के काम के लिए पांच करोड़ रुपये दे दिए हैं। एनईआर में लाइनों के दोहरीकरण का काम 36 फीसदी,  ट्रैफिक सेक्योरिटी पर 15 फीसदी, यात्री सुविधा पर 142 फीसदी और रेलवे स्टाफ के आवास पर 37 फीसदी काम बढ़ाया है। राजस्थान और अन्य प्रदेशों से चलने वाली ट्रेनों को लखनऊ में ही रोकने की बजाय बरेली तक चलाने पर विचार करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। प्रेसवार्ता में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार, प्रदेश भाजपा महामंत्री और आंवला विधायक धर्मपाल सिंह, बरेली नगर विधायक डा. अरुण कुमार समेत तमाम नेता मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



बरेली स्टेशन पर भी होगी वाई-फाई सुविधा

बरेली (ब्यूरो)। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार और प्रदेश भाजपा महामंत्री धर्मपाल सिंह के अनुरोध पर रेल राज्यमंत्री ने बरेली जंक्शन पर भी वाई-फाई सुविधा जल्द मुहैया कराने का भरोसा दिया। धर्मपाल सिंह ने खराब रेलवे लाइन के चलते बंद पड़े आंवला आयल डिपो की ओर ध्यान आकृष्ट किया। रेवती बहोड़ा खेड़ा फ्लैग स्टेशन को पूर्ण रेलवे स्टेशन बनाने की मांग भी की। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनुज गंगवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रेल राज्यमंत्री को बढ़े प्लेटफार्म टिकट मूल्य को घटाने, अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा देने, पुष्पक एक्सप्रेस बरेली में भी रुकवाने, बारिश से प्रभावित किसानों को रेल किराए में 50 फीसदी छूट देने आदि 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed