फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railways

ट्रेन छूटने के आधे घंटे पहले तक करा सकेंगे रिजर्वेशन

Thu, 29 Jan 2015 12:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 29 Jan 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
इज्जतनगर मंडल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अंतिम क्षणों में यात्रा करने पर जनरल टिकट लेने के लिए मजबूर यात्री सीट उपलब्ध होने पर ट्रेन छूटने के आधा घंटे पहले तक रिजर्वेशन करा सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों के बाद इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं और रुद्रपुर सिटी पर यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले आरक्षण चार्ट जारी होने के बाद सीटें उपलब्ध होने के बाद भी सामान्य खिड़की पर रिजर्वेशन नहीं होता था। साथ ही रात आठ बजे के बाद रिजर्वेशन नहीं होता है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के चार स्टेशनों पर अब 24 घंटे तत्काल आरक्षण की सेवा उपलब्ध रहेगी। हालांकि यह सुविधा उन्हीं ट्रेनों के लिए होगी जिसका आरक्षण चार्ट जारी हो चुका है और ट्रेन के छूटने में आधे घंटे से अधिक का समय बाकी होगा। इज्जतनगर रेल मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों को सुविधा का लाभ लेने के लिए तय करेंट रिजर्वेशन काउंटर पर जनरल टिकट के साथ फार्म जमा करना होगा। आरक्षित श्रेणी के किराए का अंतर जमा करने पर उन्हें रिजर्वेशन मिल जाएगा।
विज्ञापन


इन नंबरों पर शिकायत करें
पूर्वोत्तर रेलवे ने कई टोल फ्री नंबर जारी किए हैं, जिन पर कॉल करके शिकायत की जा सकती है। सुरक्षा संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1322 पर फोन करें। भ्रष्टाचार के बारे में फोन नंबर 0551-155210 पर बताएं और खानपान संबंधी 1800111321 पर शिकायत करें। इसके अलावा यात्री सुविधाओं संबंधी शिकायत एसएमएस के माध्यम से 9794845955 पर भेजी जा सकती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed