{"_id":"917c0cfc087abfe6c3eff2dbe776be70","slug":"railways-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुड़ गया बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुड़ गया बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन
बरेली
Updated Fri, 16 Jan 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली सिटी स्टेशन और जंक्शन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। बृहस्पतिवार को एनआर की छह नंबर लाइन से सिटी स्टेशन जाने वाली एनईआर की लाइन को जोड़ दिया गया। सिगनल का कार्य शुरू कर दिया गया, जो शुक्रवार को पूरा किया जाएगा। चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर (सीओएम) और मुरादाबाद के डीआरएम ने बृहस्पतिवार शाम जंक्शन यार्ड में जाकर कार्यों का निरीक्षण किया।
बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन को जोड़ने के लिए मेन प्वाइंट बुधवार को बना दिया गया था। अन्य दस प्वाइंट बृहस्पतिवार को बनाए गए। जंक्शन यार्ड की छह नंबर लाइन से सिटी स्टेशन जाने वाली लाइन को जोड़ा गया है, जिस पर अप और डाउन दोनों ओर की ट्रेनें दौड़ा करेंगी। इस लाइन के शुरू होने के बाद काठगोदाम और लालकुआं के लोग वाया बहेड़ी सीधे लखनऊ आ-जा सकेंगे। बृहस्पतिवार को दिन भर इस लाइन पर पटरियां सीधी करने, वेल्डिंग करने, क्लिप लगाने और स्लीपरों के बीच पत्थर डालने का काम चलता रहा। सिग्नल डालने वाली टीम अपने काम में जुटी रही। शुक्रवार शाम तक सिगनल का काम पूरा किया जाएगा।
बड़ौदा हाउस से सीओएम जमशेद अली और मुरादाबाद मंडल के डीआरएम सुधीर अग्रवाल बृहस्पतिवार शाम काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से बरेली जंक्शन पहुंचे और यार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद अधीनस्थ अफसरों के साथ बैठक कर कार्य के प्रगति के बारे में बातचीत की। एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा समेत कई अफसर बुधवार से बरेली में डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन
--
जंक्शन पर दूसरे दिन भी सन्नाटा
ट्रेनें रद्द रहने से बृहस्पतिवार दूसरे दिन भी बरेली जंक्शन पर सन्नाटा रहा। एक नंबर प्लेटफार्म छोड़ दिया जाए तो सभी प्लेटफार्म एकदम सुनसान रहे। पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की जानकारी लेने वाले दिन भर पहुंचते रहे। रूट डायवर्जन कर चलाई जा रही ट्रेनों के यात्रियों को चनेहटी स्टेशन भेजा गया।
आज रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 14376, 24370 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 14370 लिंक एक्सप्रेस, 13020 बाघ एक्सप्रेस, 22454 राज्य रानी एक्सप्रेस, 54352, 51 अलीगढ़ बरेली अलीगढ़ पैसेंजर, 54354, 53 बरेली अलीगढ़ बरेली पैसेंजर, 54355, 56 रोजा बरेली रोजा पैसेंजर, 54376, 77 बरेली प्रयाग पैसेंजर, 54462, 61 बरेली बांदीकुई बरेली पैसेंजर, 54076, 75 सीतापुर सिटी दिल्ली पैंसेजर ट्रेन।
रूट डायवर्जन कर चनेहटी, चंदौसी होकर चलेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 13151 जम्मूतबी एक्सप्रेस, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस, 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 14673 शहीद एक्सप्रेस, 12233 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 14253 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12558 जम्मू गोरखपुर एक्सप्रेस।
--
आपस में भिड़े गैंगमैन
बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे जंक्शन यार्ड में काम करने के दौरान दो गैंगमैन के बीच कहासुनी हो गई। उनमें एक गैंगमैन शराब के नशे में था। उसने दूसरे गैंगमैन को धक्का दिया। पटरी पर गिरने से उनके हाथ में चोट आ गई। यह देखकर अन्य कर्मचारियों जमा हो गए। मौके पर मौजूद अफसरों ने फटकार कर दोनों गैंगमैन को अलग किया।