फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway's gift on Holi, 26 Holi special trains will pass through Bareilly.

Bareilly News: होली पर रेलवे की सौगात, बरेली होकर गुजरेंगी 26 होली स्पेशल ट्रेनें

Thu, 14 Mar 2024 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Railway's gift on Holi, 26 Holi special trains will pass through Bareilly.
बरेली। होली के मद्देनजर नियमित ट्रेनों में लगातार बुकिंग के कारण नो रूम की स्थिति बन रही है। ज्यादातर ट्रेनों में होली के आसपास 12 से 15 दिन तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। ट्रेनों में यात्रियों के बढ़ रहे दबाव के बीच रेलवे ने पिछले दिनों 20 से 30 मार्च तक अप-डाउन आठ होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया था। इनमें बरेली होते हुए अप-डाउन आनंद विहार-छपरा, आनंद विहार-गोरखपुर और टनकपुर-मदार, टनकपुर-दौराई होली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे ने बुधवार को अप-डाउन 18 और होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
विज्ञापन

04518 चंडीगढ़-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 21 और 28 मार्च को चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे चलने के बाद अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:42 बजे बरेली और लखनऊ, गोंडा, बस्ती होते हुए शाम को 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ होली ट्रेन 22 और 29 मार्च को गोरखपुर से रात 10.05 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:02 बजे बरेली आएगी। और दोपहर 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

01664 आनंद विहार- सहरसा होली विशेष ट्रेन 25 मार्च को आनंद विहार से सुबह 11:10 बजे चलने के बाद दोपहर 1:53 बजे बरेली आएगी। हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया होते हुए दूसरे दिन सुबह 11:20 बजे सहरसा पहुंचेगी।
01663 सहरसा-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन 27 मार्च को सहरसा से सुबह 9:30 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 9:30 बजे बरेली आएगी और दोपहर 3:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
05005 गोरखपुर-अमृतसर होली विशेष ट्रेन 20 और 27 मार्च को गोरखपुर से दोपहर 2:40 बजे चलने के बाद रात 11:10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
05006 अमृतसर-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 21 और 28 मार्च को दोपहर 12:45 बजे अमृतसर से चलेगी। रात 11:14 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
04010 आनंद विहार-जोगबनी होली विशेष ट्रेन 26 मार्च को आनंद विहार से रात 11:45 बजे चलने के बाद मुरादाबाद होते हुए सुबह 5:27 बजे बरेली आएगी। सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सीवान होते हुए दूसरे दिन सुबह 5:20 बजे जोगबानी पहुंचेगी।
04009 जोगबनी-आनंद विहार होली विशेष 28 मार्च को सुबह नौ बजे जोगबानी से चलने के बाद दूसरे दिन शाम 4:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 04068 दिल्ली-दरभंगा होली ट्रेन 22 और 29 मार्च को शाम 7:30 बजे दिल्ली से चलने के बाद रात 12:03 बजे बरेली आएगी और लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी होते हुए अगले दिन शाम 4:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
04067 दरभंगा-दिल्ली होली विशेष ट्रेन दरभंगा से शाम छह बजे चलने के बाद दूसरे दिन दोपहर 12:02 बजे बरेली आएगी और शाम 16:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
04004 नई दिल्ली-सीतामढ़ी होली विशेष 22 से 29 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार ओर शुक्रवार को नई दिल्ली से रात 12:01 बजे चलेगी। सुबह 05:02 बजे बरेली आएगी और रात 10 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
04003 सीतामढ़ी-नई दिल्ली होली विशेष 22 से 29 मार्च को मंगलवार और शुक्रवार को सीतामढ़ी से रात 11:30 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 10:05 बजे बरेली आएगी और 01.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
05045 लालकुआं-राजकोट होली विषेश 24 और 31 मार्च को लालकुआं से दोपहर 1:10 बजे चलने के बाद दोपहर 3:09 बजे बरेली आएगी। दूसरे दिन रात 12:45 बजे जयपुर होते हुए 6:37 बजे राजकोट पहुंचेगी।
05046 राजकोट-लालकुआं होली विशेष 25 मार्च और एक अप्रैल को रात 10:30 बजे राजकोट से चलेगी। दूसरे दिन रात 1:49 बजे बरेली आएगी और सुबह 04.05 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
05047 बनारस-आनंद विहार होली विशेष 26 मार्च को शाम 7:20 बजे वाराणसी से चलने के बाद दूसरे दिन सुबह 4:37 बजे बरेली आएगी और 9:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

05048 आनंद विहार-बनारस होली विशेष 27 मार्च को आनंद विहार से शाम 6:15 बजे चलेगी। रात 10:35 बजे बरेली आएगी और दूसरे दिन सुबह 8:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
05049 छपरा-अमृतसर होली विशेष 22 और 29 मार्च को छपरा से सुबह 9:55 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 11:10 बजे बरेली आएगी और सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
05050 अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन 23 और 30 मार्च को अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे चलने के बाद रात 11:14 बजे बरेली आएगी। दूसरे दिन दोपहर दो बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed