फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway to payout fees for two wards of railway workers

रेलवे कर्मियों को दो बच्चों की पढ़ाई के लिए मिलेंगे 54 हजार सालाना

Thu, 22 Feb 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 22 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
Railway to payout fees for two wards of railway workers
भारतीय रेलवे - फोटो : SELF
 रेलवे प्रबंधन अपने कर्मचारियों को दो बच्चों की पढ़ाई के लिए 54000 रुपये सालना देगा। कर्मचारियों को एक अप्रैल से 10 मई के बीच आवेदन करना होगा। उन्हें जुलाई के वेतन के साथ यह रकम मिल जाएगी। रेलवे यूनियन पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर संघ ने इसे रेलवे का ऐतिहासिक फैसला बताया है। 
विज्ञापन

एनई रेलवे मजदूर संघ की वर्कशाप गेट पर हुई सभा में महामंत्री जेएस भदौरिया ने कहा कि बोनस एरियर की तरह श्रमिक संघ ने एक और ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने रेल कर्मचरियों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर संघ ने बच्चों की पढ़ाई की फीस देने की सिफारिश सातवें वेतन आयोग से की थी। इसे रेलवे ने 12 फरवरी से लागू कर दिया है। रेल कर्मचारियों को कॉपी, किताबों, ड्रेस आदि का कोई ब्योरा नहीं देना पड़ेगा। उन्हें बच्चे के स्कूल का प्रमाण पत्र देना होगा। फीस के लिए आवेदन अप्रैल से मई तक किए जाएंगे। फीस की सुविधा कर्मचारी के दो बच्चों को ही मिलेगी। प्रत्येक बच्चे को 27000 हजार रुपये सालाना दिया जाएगा। सभा में मनोज शर्मा, अलखराय, जितेंद्र सिंह, विवेक शर्मा, धनकुमार, रामानुज यादव, रवींद्र कुमार, पवन सिंह, अरविंद भदौरिया, वीरेंद्र पाल, प्रवीण, देवानंद, चंदन सिंह, रोहित, रुद्र कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed