फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway projects stuck, eyes on Pink Book

Bareilly News: रेलवे की परियोजनाएं अटकीं, पिंक बुक पर टकटकी

Wed, 19 Mar 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Railway projects stuck, eyes on Pink Book
बरेली। केंद्र सरकार के आम बजट 2025-26 को डेढ़ माह से ज्यादा बीत चुका है, लेकिन रेलवे की परियोजनाओं को लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं हो सकी है। इसका एक कारण अब तक रेलवे की पिंक बुक का जारी न होना है। अमूमन बजट जारी होने के एक सप्ताह के अंदर पिंक बुक आ जाती है।
विज्ञापन

पिंक बुक में रेलवे की सभी परियोजनाओं और उनके लिए बजट आदि का पूरा ब्योरा होता है। इस बार अब तक पिंक बुक न आने के कारण पुरानी परियोजनाओं पर काम शुरू होने को लेकर भी संशय बना हुआ है। डीआरएम इज्जतनगर वीणा सिन्हा का कहना है कि पिंक बुक का इंतजार है। पिंक बुक आने के बाद ही परियोजनाओं को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन


----------
इन परियोजनाओं पर होना हैं काम
बरेली-चंदौसी और भोजीपुरा-बरेली सिटी स्टेशन के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण
बरेली-चंदौसी रेल लाइन के दोहरीकरण को 2023-24 में स्वीकृति मिल चुकी है। इस लाइन की अनुमानित लागत 2,286 करोड़ है। केंद्र सरकार ने 2024-25 के रेल बजट में 178 किमी की बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ के साथ 45 किमी चंदौसी- मुरादाबाद रेल लाइन के लिए भी बजट स्वीकृत कर दिया, लेकिन अब तक रेल लाइन के दोहरीकरण का काम शुरू नहीं हो सका है। दूसरी ओर भोजीपुरा-बरेली सिटी स्टेशन के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण होना है। इसके लिए 2023-24 में सर्वे भी हो चुका है। रेलवे कोर्ट की ओर से दोहरीकरण को स्वीकृति भी मिल चुकी है, लेकिन अब तक स्थिति साफ नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि पिंक बुक आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
एसी मेंटीनेंस शेड और वॉशिंग लाइन का काम भी फंसा
बरेली जंक्शन पर एसी मेंटीनेंस शेड और वाशिंग लाइन के विस्तार का काम प्रस्तावित है। एसी मेंटीनेंस शेड के लिए 17 करोड़ की टोकन मनी भी जारी हो चुकी है, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका है। 20 कोच की वाशिंग लाइन का 26 कोच में विस्तार किया जाना है, लेकिन पिंक बुक न आने के कारण इसको लेकर भी अब तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है।


----------
350 करोड़ से होना है जंक्शन का सुंदरीकरण
जंक्शन के सुंदरीकरण के काम को लेकर भी अब तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। अब तक यहां छह प्लेटफॉर्म है। इनकी संख्या बढ़ाकर 10 की जानी है। पुराना के स्थान पर नया भवन भी प्रस्तावित है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कार्यालय भी बनाए जाने हैं। बजट 2025-26 में बरेली को लेकर नई घोषणा नहीं की गई, लेकिन पुराने कार्यों को गति देने की बात कही गई है। पिंक बुक न आने के कारण पुराने प्रस्तावित कार्यों को लेकर भी स्थिति साफ नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed