{"_id":"694466eeec8437ae0605ba75","slug":"railway-crossing-closed-without-notice-people-struggled-with-jam-for-five-hours-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105572-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बगैर सूचना बंद कर दिया रेलवे क्रॉसिंग, पांच घंटे जाम से जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बगैर सूचना बंद कर दिया रेलवे क्रॉसिंग, पांच घंटे जाम से जूझते रहे लोग
विज्ञापन
बहेड़ी। केसर रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम। फोटो स्रोत संवाद
नदेली रोड से लेकर नैनीताल रोड तक रही परेशानी, घंटों बाद सक्रिय हुई पुलिस
बहेड़ी। केसर रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर बने सिंह गौटिया रेलवे क्रॉसिंग को बगैर सूचना मरम्मत कार्य के लिए रेलवे प्रशासन ने बंद कर दिया। इससे पांच घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। इससे नदेली रोड से लेकर नैनीताल रोड तक परेशानी रही। दो से तीन किमी. तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसको खुलवाने को लेकर घंटों बाद सक्रिय हुई पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। इससे निपटने के लिए प्रशासन ने व्यवस्था नहीं बनाई, जिस पर लोगों ने रोष जताया। वहीं, प्रशासन ने भी इसकी जानकारी होने से इन्कार किया।
जानकारी के अनुसार, सिंह गौटिया रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मरम्मत कार्य होता रहा। बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान बगैर सूचना फाटक बंद करने पर लोगों ने रोष प्रकट किया। उनका कहना था कि इस तरह की व्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। व्यवस्थाएं बनाने के नाम पर खानापूरी की जा रही है। इस वजह से आए दिन यहां अतिक्रमण से जाम के झाम से लोगों को जूझना पड़ता है। तमाम आश्वासन के बाद भी शिकायतों का निवारण नहीं हो रहा है। संवाद
-- -- --
वैकल्पिक उपायों से निकल सकता है अस्थायी और स्थायी रास्ता
केशवपुर निवासी महेंद्रपाल उपाध्याय, डॉ. प्रमोद शर्मा और पंजाबी कॉलोनी निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रैफिक अधिक होने के कारण केसर रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूल के बच्चे को लंबा इंतजार करना पड़ता है, जिससे वे अपने घर शाम तक पहुंच पाते हैं। इसलिए यहां से अतिक्रमण को हटाना चाहिए। प्रशासन को इन अव्यवस्थाओं से निपटने के लिए खानापूरी न कर पुलिसकर्मियों को यहां तैनात करना चाहिए। अस्थायी रूप से पुलिस कर्मियों को तैनात कर ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाए। ओवरब्रिज बनने का कार्य जल्द शुरू किया जाए। इससे इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
--
केसर रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए पूर्व में कहा गया है। फिलहाल, यहां दो होमगार्ड लगा दिए गए हैं। इस मामले में इंस्पेक्टर से वार्ता कर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाया जाएगा ताकि जाम की समस्या उत्पन्न न हो।
- इशिता किशोर, एसडीएम, बहेड़ी