फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway crossing closed for repair, pedestrians worried

Bareilly News: मरम्मत के लिए बंद की रेलवे क्रॉसिंग, राहगीर परेशान

Tue, 21 May 2024 05:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 21 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing closed for repair, pedestrians worried
फतेहगंज पूर्वी। दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग (344 सी) को मरम्मत के चलते सोमवार सुबह नौ बजे से बंद कर दिया गया। रेलवे की ओर से इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। इस वजह से भीषण गर्मी में कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके लोग गंतव्य तक पहुंचे। सूचना दिए बिना ही आवागमन रोक देने को लेकर कई राहगीर अधिकारियों को कोसते भी दिखे।
विज्ञापन

यहां काम करने वालों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर रबर के पैनल बदले जाने हैं। इसके लिए दो दिन के लिए यहां से वाहनों का आवागमन रोका गया है। सोमवार को सुबह नौ बजे से काम शुरू किया गया। 22 मई को सुबह तक काम पूरा होने की उम्मीद है। इस अवधि में रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से दातागंज होते हुए बदायूं की ओर जाने वाले वाहन मीरानपुर कटरा, जैतीपुर, नवादा मोड़ होते हुए निकाले गए। बदायूं से शाहजहांपुर जाने वाले वाहन भी इसी रूट से निकले। क्रॉसिंग के पास मौजूद गांवों के लोगों के लिए टिसुआ से फरीदपुर होते हुए बदायूं की तरफ निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की ओर से डायवर्जन की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। इस वजह से बड़ी संख्या में वाहन सवार यहां पहुंच गए। काफी देर इंतजार करने के बाद जब क्रॉसिंग नहीं खुली तो उन्होंने इसका कारण पूछा। इस पर उन्हें डायवर्जन की जानकारी दी गई।

इस बारे में जब रेलवे के पीडब्ल्यूआई जैद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डायवर्जन की सूचना किन्हीं कारणों से आम लोगों तक नहीं पहुंच पाई। उन्होंने बताया कि तय समय में काम पूरा करके 22 मई से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed