Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway bulldozer runs on encroachment in Fatehganj East in Bareilly

Bareilly News: फतेहगंज पूर्वी में अतिक्रमण पर चला रेलवे का बुलडोजर, कब्जामुक्त कराई जमीन

Sat, 18 Jan 2025 12:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 12:51 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में शुक्रवार को रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान लोगों में खलबली मची रही। 

विज्ञापन
Railway bulldozer runs on encroachment in Fatehganj East in Bareilly
बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में रेलवे की टीम ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरा मची रही। स्टेशन रोड, बिलपुर क्रॉसिंग समेत कई स्थानों पर रेलवे की जमीन से अवैध कब्जे हटाए गए। अतिक्रमण हटने से इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


रेलवे किनारे, स्टेशन रोड व बिलपुर क्रॉसिंग समेत कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों ने खोखा, झोपड़ी डालकर कब्जा कर रखा था। बिलपुर क्रॉसिंग के पास भी ठेले व खोखे लगे होने से अक्सर जाम लगा रहता था। कुछ लोग जबरन रेलवे की जमीन पर कब्जा कर दूसरे दुकानदारों से अवैध वसूली व दलाली भी लेते थे। इसकी जानकारी जब रेलवे के अधिकारियों को मिली, तब उन्होंने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



Fake Teacher: पाकिस्तानी महिला शुमायला की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, बेटी के बाद मां का सच भी आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन पहले रेलकर्मियों ने अतिक्रमणकारियों को खुद ही हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ लोग दबंगई दिखाने लगे। इसी के चलते शुक्रवार को आरपीएफ इंचार्ज नरवीर सिंह और थाना पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाया गया। 

Trending Videos

सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी 
आरपीएफ पुलिस चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि क्रॉसिंग और स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण को हटाया गया। रेलवे की तरफ से बिलपुर रोड पर दीवार बनाई गई है। आरपीएफ पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि कस्बे की तरफ भी एक और सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। अगर कोई रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed