फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway bulldozer runs on encroachment

Bareilly News: अतिक्रमण पर चला रेलवे का बुलडोजर

Sat, 18 Jan 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Railway bulldozer runs on encroachment
फतेहगंज पूर्वी। रेलवे की जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरा मची रही। स्टेशन रोड, बिलपुर क्रॉसिंग समेत कई स्थानों पर अवैध कब्जे हटाए गए। इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रेलवे किनारे, स्टेशन रोड व बिलपुर क्रॉसिंग समेत कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों ने खोखा, झोपड़ी डालकर कब्जा कर रखा था। बिलपुर क्राॅसिंग के पास भी ठेले व खोखे लगे होने से अक्सर जाम लगा रहता था। कुछ लोग जबरन रेलवे की जमीन पर कब्जा कर दूसरे दुकानदारों से अवैध वसूली व दलाली भी लेते थे। इसकी जानकारी जब रेलवे विभाग के अधिकारियों को मिली, तब उन्होंने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दो दिन पहले रेलकर्मियों ने अतिक्रमणकारियों को खुद ही हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ लोग दबंगई दिखाने लगे। इसी के चलते शुक्रवार को आरपीएफ इंचार्ज नरवीर सिंह और थाना पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाया गया। आरपीएफ पुलिस चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि क्राॅसिंग और स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण को हटाया गया। रेलवे की तरफ से बिलपुर रोड पर दीवार बनाई गई है। आरपीएफ पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि कस्बे की तरफ भी एक और सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। अगर कोई रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed