फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway

जीएम के निरीक्षण से पहले पहुंचे डीआरएम, धीमे निर्माण पर जताई नाराजगी

Sat, 23 Nov 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Railway

जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश, 28 नवंबर को उत्तर रेलवे के जीएम करेंगे वार्षिक निरीक्षण

विज्ञापन
बरेली। उत्तर रेलवे के जीएम के वार्षिक निरीक्षण से पहले मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम ने बरेली जंक्शन का निरीक्षण किया। निर्माण की सुस्त रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी जताई और जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। एस्केलेटर का भी निरीक्षण किया। बरेली आने के दौरान रास्ते में उन्होंने दलपतपुर, रामपुर, परसाखेड़ा आदि स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। शहजाद नगर में नया सब स्टेशन लगाने के निर्देश दिए।
उत्तर रेलवे के जीएम टीपी सिंह जंक्शन का वार्षिक निरीक्षण 28 नवंबर को करेंगे। जंक्शन पर उनके आगमन की तेजी से तैयारियां चल रही हैं। इसी सिलसिले में मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम तरुण प्रकाश, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, अन्य मंडलीय अधिकारियों के साथ जंक्शन पहुंचे। स्पेशल ट्रेन से उतरते ही वह एस्केलेटर के पास पहुंचे। जानकारी लेने के बाद वह अधिकारियों के साथ एस्केलेटर पर चढ़कर पुल तक गए। वहां पर वेल्डिंग को देखा। करीब दस मिनट रुकने के बाद वह एस्केलेटर से ही नीचे उतरे। उन्होंने डीजल लॉबी, वेटिंग रूम, पार्सल ऑफिस, रनिंग रूम, वेटिंग रूम, रेलवे इंस्टीट्यूट में जीर्णोद्धार का जायजा लिया। काम की धीमी गति देखकर कर वह नाखुश हुए। उन्होंने इंजीनियरिंग अनुभाग को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जंक्शन का निरीक्षण करने के बाद वह चंदौसी चले गए। जंक्शन पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह, सीएमआई संजीव दुबे, आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया, सीआईटी अरुण कुमार, बीए खान, टीटीई ओपी भारद्वाज आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

अभी तो एस्केलेटर का ट्रायल एक सप्ताह चलेगा

यात्रियों के एस्केलेटर चलाने के जवाब पर उन्होंने कहा कि एस्केलेटर ट्रायल के तौर पर एक सप्ताह चलेगा। कहा, एस्केलेटर संरक्षा से जुड़ा है। हजारों यात्री आवागमन करेंगे। सात दिन तक सफल ट्रायल के बाद ही रेलवे को हैंडओवर होगा। ट्रायल एजेंसी और रेलवे की देखरेख में हो रहा है। बरेली मुरादाबाद रूट पर इलेक्ट्रिक लोड बढ़ने के मामले में उन्होंने कहा कि दलपतपुर में एक सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर केबिन का सिग्नल सिस्टम फेल, थमी ट्रेनों की स्पीड
बरेली। पावर केबिन का सिग्नल सिस्टम फेल होने से ट्रेनों की स्पीड थम गई। सबसे ज्यादा दिक्कत प्लेटफार्म दो पर आने वाली ट्रेनों को हुई। पेपर सिग्नल लेने के लिए ट्रेनें करीब दस मिनट तक खड़ी रहीं। बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे पावर केबिन के सिग्नल सिस्टम में अचानक फाल्ट आ गया। अप और डाउन दिशा के सिग्नल काम न करने से शाहजहांपुर और रामपुर की ओर से आने वाली आउटर पर ट्रेनें रुक गई। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने सिस्टम फेल होने का मेसेज रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को भेजा। सूचना मिलते ही सिग्नल टीम भी पावर केबिन पहुंच गई। रात डेढ़ बजे फाल्ट दूर किया जा सका। दो घंटे तक ट्रेनें पेपर सिग्नल पर गुजारी गईं। इस दौरान सत्याग्रह, पद्मावत, दिल्ली-फैजाबाद, नौचंदी, बाघ एक्सप्रेस आदि ट्रेनें पेपर सिग्नल पर गुजारी गईं। प्लेटफार्म दो पर पेपर सिग्नल के इंतजार में ट्रेनें करीब दस मिनट तक खड़ी रहीं।

जंक्शन पर आज से लागू होगा वन वे ट्रैफिक

अब जंक्शन के एंट्री गेट पर भीड़ होने से यात्रियों की ट्रेनें नहीं छूटेंगी। कामर्शियल अनुभाग ने स्टेशन रोड चौकी साइड से जंक्शन पर एंट्री और न्यू कैंट रोड से वापसी का प्लान बनाकर एसपी ट्रैफिक को सौंपा है। शनिवार से वन वे ट्रैफिक लागू हो जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। दरअसल ट्रेन आने के समय आने और जाने वाले टैंपो से रास्ता जाम हो जाता था। सबसे ज्यादा दिक्कत जंक्शन जाने वाले यात्रियों को होती थी। भीड़ होने से अक्सर उनकी ट्रेनें छूट जाती थीं। अब कामर्शियल अनुभाग ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। सीएमआई (चीफ मेंटीनेंस इंस्पेक्टर) संजीव दुबे ने बताया कि सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा की संस्तुति के बाद रेलवे ने नए ट्रैफिक प्लान को मंजूरी दी है। जंक्शन से वापस जाने वाले लोग न्यू कैंट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट और शहर की ओर पहुंचेंगे। लोगों को थोड़ा चक्कर लगाना पड़ेगा, लेकिन राहत ज्यादा मिलेगी।

दलालों को तत्काल टिकट देने वाला रिजर्वेशन क्लर्क गिरफ्तार

आरपीएफ ने बदायूं के उझानी में दलालों को तत्काल टिकट देने वाले रिजर्वेशन क्लर्क केपी सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। पांच जुलाई को इज्जतनगर रेल मंडल की सीआईबी टीम ने उझानी स्टेशन पर आसिफ और मन्नान को छह तत्काल टिकट के साथ पकड़ना था। पूछताछ में पता चला था कि रिजर्वेशन क्लर्क केपी सिंह उनको तत्काल टिकट देता था, इसके बदले में दोनों आरोपियों ने केपी सिंह के एकाउंट में पांच-पांच हजार रुपये भी डलवा चुके थे। दोनों को जेल भेजने के बाद टीम ने इस मामले जांच शुरू कर दी थी। 22 नवंबर को जांच पूरी होने के बाद विजीलेंस टीम ने बाबू को गिरफ्तार करके बदायूं आरपीएफ थाने को सुपुर्द कर दिया। विजीलेंस इंस्पेक्टर मयंक चौधरी ने बताया कि दोनों दलाल एक कम्यूनिकेशन सेंटर भी चलाते थे।

जंक्शन का डोर फ्रेम डिटेक्टर हुआ खराब

जीएम के आने में जंक्शन पर सभी चीजें बदली जा रही है, लेकिन डोर फ्रेेम डिटेक्टर पुराना लगा दिया। बुधवार रात को डिटेक्टर खराब हो गया। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही डोर डिटेक्टर की मरम्मत की जाएगी। गौरतलब है कि अक्तूबर में आतंकी अलर्ट के बाद जंक्शन पर वेटिंग हाल और मुख्य गेट पर दो डोर फ्रेेम डिटेक्टर लगाए थे, जो रेलवे प्रशासन ने पुलिस लाइन से मंगाए थे। स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें पुलिस लाइन वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed