{"_id":"5d8292898ebc3e93c95f1626","slug":"railway-bareilly-news-bly376685682","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूटीन की ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल, अब स्पेशल ट्रेनों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूटीन की ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल, अब स्पेशल ट्रेनों का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दशहरा और दीवाली पर घर जाने के लिए लोगों ने अभी से रिजर्वेशन करा लिया है, जिससे रूटीन की ट्रेनों में नौ रूम की स्थिति है। अब लोगों को दीवाली स्पेशल ट्रेनें चलने का इंतजार है, जिससे उन्हें घर पहुंचने में आसानी होगी। दिल्ली के लिए इंटरसिटी, आला हजरत, काशी विश्वनाथ ट्रेनों में अभी भी बर्थ मिलने की गुंजाइश है।
रेलवे ने अब तक दीवाली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा नहीं की है। हालांकि स्पेशल ट्रेनों का किराया अधिक होता है, बावजूद इसके लोगों को इन ट्रेनों का इंतजार रहता है। आमतौर पर लोग सुुविधाजनक यात्रा के लिए पहले ही रिजर्वेशन करा लेेते हैं। इस बार भी दीवाली पर डेढ़ महीने पहले से ही लोगों ने रिजर्वेशन करा रखे हैं, जिससे रूटीन और साप्ताहिक ट्रेनों में दीवाली के आसपास तिल रखने की जगह नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले साल रेलवे ने नंगलडैम-लखनऊ एक्सप्रेस, आनंद विहार-लखनऊ एक्सप्रेस, भटिंडा-वाराणसी एक्सप्रेस, माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। इसके अलावा दिल्ली से भी कई ट्रेनें बिहार के लिए चलाई गई थीं। इस बार लोगों को स्पेशल ट्रेनों के संचालन का बेसब्री से इंतजार है। मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम अश्विनी कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला रेलवे बोर्ड का है।