{"_id":"5d6d85aa8ebc3e016e026ca1","slug":"railway-bareilly-news-bly373717853","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के रनिंग स्टाफ को भोजन के लिए लाकर देना होगा खुद का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के रनिंग स्टाफ को भोजन के लिए लाकर देना होगा खुद का राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेलवे के रनिंग स्टाफ को अब रनिंग कैंटीन में पहले से तैयार भोजन नहीं मिल सकेगा। लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड को कैंटीन में अपना राशन खुद लाकर देना होगा। इसके बाद ही कैंटीन में उनके लिए भोजन तैयार किया जाएगा। रनिंग स्टाफ को इसके लिए ड्यूटी समय से डेढ़ घंटा पहले राशन के साथ कैंटीन पहुंचने को कहा गया है। यह व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी गई। इस संबंध में चीफ क्रू कंट्रोलर ने नोटिस जारी किया है।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में मुरादाबाद समेत बरेली, रोजा जंक्शन और लखनऊ में ट्रेनोें पर तैनात स्टाफ की ड्यूटी बदली जाती है। इसके लिए इन जंक्शन पर रनिंग रूम, रेस्ट रूम और कैंटीन की व्यवस्था हैं। कैंटीन पर अब तक रनिंग स्टाफ को पहले से तैयार भोजन मिल जाया करता था। रियायती कीमत पर रनिंग स्टाफ यहां भोजन कर सकता था। इस व्यवस्था को प्रशासनिक आधार पर रेलवे ने सोमवार से बंद कर दिया। जंक्शन के चीफ क्रू कंट्रोलर ने इस संबंध में बरेली जंक्शन से ट्रेन ड्यूटी पर जाने और डयूटी छोड़ने वाले रनिंग स्टाफ को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि रनिंग स्टाफ को अब कैंटीन में पहले से तैयार भोजन नहीं मिलेगा। बरेली जंक्शन पर यह व्यवस्था 26 अगस्त से प्रशासनिक आधार पर बंद कर दी गई है। रनिंग रूम कैंटीन में भोजन करने के लिए स्टाफ को कम से कम डेढ़ घंटा पहले खुद का राशन मुहैया कराना होगा। इसके बाद ही रनिंग स्टाफ को भोजन तैयार करके दिया जाएगा। यह नई व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। हालांकि, प्रशासनिक आधार पर कैंटीन में रनिंग स्टाफ के लिए पहले से भोजन तैयार रखने की व्यवस्था को बंद किए जाने का कोई कारण नोटिस में नहीं बताया गया है। इतना जरूर कहा गया है यह निर्णय अस्थाई तौर पर लिया गया है।