{"_id":"5d3b4e8c8ebc3e6d0806a110","slug":"railway-bareilly-news-bly370144156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर बढ़ी चौकसी, लगे दो मेटल डिटेक्टर डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर बढ़ी चौकसी, लगे दो मेटल डिटेक्टर डोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जंक्शन को उड़ाने की आतंकी धमकी के बाद जंक्शन पर दो मेटल डिटेक्टर डोर लगाए हैं। इनमें एक प्लेटफार्म एक के मुख्य गेट और दूसरा वेटिंग हाल से प्लेटफार्म एक के एंट्रेस की तरफ लगाया गया है। जंक्शन पर दिन भर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त गश्त चलती रही। पुलिस यात्री के संदिग्ध लगने पर तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
छह महीने पहले भी आतंकी धमकी के बाद सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य गेट पर एक मेटल डिटेक्टर लगाया गया था, लेकिन जंक्शन के स्थानीय रेल प्रशासन की उदसीनता के चलते ज्यादा दिन तक काम नहीं कर सका था। खराब होने के बाद उसे स्टोर में रखवा दिया गया। अब फिर से धमकी मिलने के बाद डोर लगाए गए हैं। दोनों मेटल डिटेक्टर डोर पर दो-दो सिपाहियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। हालांकि अभी जीआरपी और सरकुलेटिंग एरिया से प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने की ओर वाले रास्ते पर चौकसी होना बाकी है। दोनों रास्तों से यात्री बेखौफ आवागमन करते हैं। दूसरी ओर जंक्शन पर दिन भर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप गश्त की। यात्री के संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी भी ली गई लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। अलबत्ता जंक्शन पर चेकिंग होने से यात्रियों में हड़कंप रहा। सिटी और इज्जतनगर स्टेशन पर यात्रियों और सामान की चेकिंग चलती रही।