{"_id":"1cf5354765f335bb03bf9f92525d8f6a","slug":"railve-ministor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" संतोष और धर्मेंद्र की मांग पर नहीं किया गौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष और धर्मेंद्र की मांग पर नहीं किया गौर
बरेली
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मौका भी था और मंच भी लेकिन बरेली के लोगों के आवाज को तवज्जो नहीं मिली। जिले के मंत्री और सांसद की मांगों पर रेल राज्य मंत्री ने ध्यान ही नहीं दिया। सिर्फ चनेहटी स्टेशन का नाम बदलकर कैंट स्टेशन रखने पर हामी भरी जिसमें कुछ खास खर्च नहीं होना है। इसके लिए जीएम रेलवे गोरखपुर को कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से प्रस्ताव पास कराकर भेजा जाए।
जब मंच पर मांग करने वाले बरेली के मंत्री और सांसद भाजपा के ही हैं तो उम्मीद बनती थी। आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने लाल फाटक पर ओवर ब्रिज और सुभाषनगर पुलिया को चौड़ा कराने की मांग रखी। लोगों ने तालियां बजाकर उनकी मांग में सुर मिलाया लेकिन इस पर मंत्री कुछ नहीं बोले। केंद्रीय मंत्री और सांसद संतोष गंगवार ने सुभाषनगर के वाशिंदों का रास्ता कठिनाई भरा बताते हुए मंत्री का ध्यान आकर्षित करना चाहा, लेकिन मंत्री ने इसे नजरअंदाज करते हुए कहा कि सरकार 123 रेलवे ओवरब्रिज बना चुकी है। यूपी को 4200 करोड़ रुपया दिया जा चुका है। अब चनेहटी को कैंट और आंवला को आदर्श स्टेशन का दर्जा दिलाने की लिए काम कर रहे हैं। बरेली शहर की इन प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी तरह का आश्वासन न मिलने पर वहां मौजूद लोग मायूस हुए।
इनसेट
भाजपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
बरेली। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार और महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्दु शर्मा ने रेल राज्य मंत्री को ज्ञापन दिया। इसमें रामनगर आगरा फोर्ट ट्रेन को दैनिक करने और इसके प्रस्थान का समय पुराने सारणी के अनुसार ही रखने की मांग की गई। भाजपाइयों ने कहा कि जोधपुर से दिल्ली तक जाने वाली मनडौर एक्सप्रेस ट्रेन सं. 12462 और 12461 दिल्ली में 14 घंटे खड़ी रहती है। इसे बरेली से जोधपुर के लिए चलाया जाए। मुंबई से लखनऊ के बीच चलने वाली पुष्पक ट्रेन लखनऊ में 12 घंटे खड़ी रहती है। इसे भी बरेली से चलाए जाने की मांग की गई। बरेली-दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी का सीबीगंज स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई।
विज्ञापन
एक्सप्रेस में सिर्फ एक रिजर्वेशन हुआ
बरेली। बरेली से आगरा के लिए गई आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में महज एक रिजर्वेशन सीबीगंज की सरिता चौधरी ने कराया। इसके अलावा जनरल में सैकड़ों लोग गए। अनुमान लगाया गया कि एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन के लिए करीब पांच सौ टिकट पहले दिन बिके। रेल अधिकारियों का कहना है कि चूंकि अभी ये उद्घाटन स्पेशल ट्रेन थीं, इसलिए लोगों को ज्यादा पता नहीं था। अब बुधवार से दो जोड़ी पैसेंजर और एक साप्ताहिक ट्रेन चलेगी।
दो जोड़ी ट्रेन की समय सारणी
ट्रेन नंबर स्टेशन चलने का समय
55344 बरेली सिटी 09:35
55346 बरेली सिटी 18:10
55343 कासगंज जंक्शन 07:00
55345 कासगंज जंक्शन 13:45
ये है आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का टाइम टेबिल
आगरा फोर्ट एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को रामनगर से 17:55 पर चलकर 22:40 बजे बरेली सिटी और बुधवार सुबह 6:30 बजे आगरा पहुंचेगी। यही ट्रेन आगरा से बुधवार को 11:50 पर चलकर 20:00 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी। यहां से 20:05 पर चलकर रामनगर 23:05 पर पहुंचेगी।
धर्मेंद्र बोले ओवर ब्रिज बनेगा
रेल राज्यमंत्री ने मौके पर तो ऐसी कोई बात नहीं की लेकिन देर रात सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने फोन पर बताया कि लालफाटक पर ओवरब्रिज पर उनकी मंत्री से बात हो गई है। यह प्रस्ताव जल्द ही मंजूर हो जाएगा। इसी तरह आंवला को आदर्श स्टेशन बनाने की उनकी मुहिम भी परवान चढ़ रहगी है।