फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railtrack lay down shortly

पीलीभीत पूरनपुर सेक्शन में जल्द बिछेगी रेलवे लाइन

Sat, 11 Jul 2020 08:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
railtrack lay down shortly
बरेली। पीलीभीत-मैलानी रेल सेक्शन के आठ किलोमीटर वन क्षेत्र में ब्राडगेज लाइन जल्द बिछने की संभावना है। माला रेंज के अधिकारियों ने इस सेक्शन का निरीक्षण किया। वन विभाग की अनुमति न मिलने से इज्जतनगर रेल मंडल ब्राडगेज लाइन नहीं बिछा पा रहा है। इससे पीलीभीत से मैलानी तक ट्रेनें नहीं चल पा रही हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अधिकारियों ने टाइगर रिजर्व के माला रेंज का निरीक्षण किया और रेल लाइन बिछाने की संभावनाओं को परखा। अब वन और रेलवे विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता होगी। इसके बाद ब्राडगेज लाइन बिछाई जाएगी। गौरतलब है कि माला रेंज का आठ किलामीटर वन क्षेत्र वन्यजीवों के लिए बेहद सुरक्षित माना जाता है। इस हिसे में कई बार जानवरों की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है। इधर रेलवे ने भोजीपुरा से मैलानी तक ब्राडगेज लाइन बिछाने का काम शुरू किया। पीलीभीत तक ब्राडगेज होने के बाद काम आगे बढ़ा तो वन विभाग ने अंडर पास बनाने की शर्त रख दी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि ब्राडगेज बनने के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, इससे जानवर असुरक्षित हो जाएंगे। अंडरपास बनाने के बाद आठ किलोमीटर क्षेत्र में बैरिकेडिंग भी लगानी पड़ती। रेलवे इतना खर्च उठाने का तैयार नहीं हुआ। अब दोनों विभागों में वार्ता के बाद लाइन बिछने की संभावना है। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed