फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railing missing from footpath of Chaupula bridge

Bareilly News: चौपुला पुल के पैदल पथ से रेलिंग गायब

Sat, 05 Oct 2024 06:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Railing missing from footpath of Chaupula bridge
बरेली। चौपुला पुल के सस्पेंशन ज्वाइंट पर गड्ढे हैं। एक जगह ज्वाइंट पर लगी लोहे की पटरी टूटी चुकी है। एनएचएआई ने मरम्मत और गड्ढे भरने के नाम पर खानापूर्ति कराई है। पुल पर रेलवे के हिस्से में पैदल पथ की रेलिंग गायब है। अगर कोई व्यक्ति आगे बढ़ जाए तो हादसा हो सकता है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि कुछ दिन पहले गड्ढे भरवाए थे। ट्रैफिक अधिक होने की वजह से कुछ जगह गड्ढे उखड़ गए होंगे। उनको भरवाएंगे। सस्पेंशन ज्वाइंट पर लोहे की पटरी टूटने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे भी दिखवाएंगे। वहीं, पैदल पथ रेलिंग के बारे में वह बेखबर दिखे।
विज्ञापन


वहीं, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता राजेंद्र आर्य ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिम्मेदार यदि सड़क सुरक्षा पखवाड़े पर भी नहीं चेतेंगे तो कब चेतेंगे? पुराने पुलों का रखरखाव होना चाहिए। अगर कोई हादसे का शिकार होता है तो शासन जिम्मेदारी तय करने से नहीं चूकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed