फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rail workers demonstrated against the seventh pay commission

सातवें वेतन आयोग के विरोध में रेल कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 05 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 05 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rail workers demonstrated against the seventh pay commission
सातवें वेतन आयोग के विरोध में रेलवे कर्मचारी संगठनों का आंदोलन जारी है। एनईआर मजदूर यूनियन की सोमवार शाम को हुई आम सभा में जुटे कर्मचारियों ने विरोध प्रकट किया। कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों से 11 जुलाई से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल कामयाब बनाने की अपील की। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री और सातवें वेतन आयोग के अध्यक्ष के पुतले भी जलाए। सभा में एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार सांसदों के वेतन और भत्तों को तो मेजें थपथपाकर खूब बढ़ा देती है, लेकिन कर्मचारियों के वेतन में 10 वर्ष में एक बार भी संतोषजनक बढ़ोत्तरी नहीं करती। नरमू के केन्द्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बीएन सिंह ने कहा कि यह सरकार कर्मचारियों की एकता को तोड़ने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाएगी, उसके मंसूबे एकता से ही तोड़े जा सकते हैं। सभा में केंद्रीय कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के चेतन शर्मा, एचएमएस के क्षेत्रीय सचिव एसपी मिश्रा, नरमू इज्जतनगर मंडल के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, मंडल मंत्री कामरान अहमद, नरमू वर्कशाप मडल के अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह और मंडल मंत्री राम किशोर ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं, उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने केंद्रीय कर्मचारियों के समर्थन का ऐलान करते हुए आठ जुलाई को सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट की प्रतियां जलाने और 11 को कालीपट्टी बांधने के साथ ही 14 जुलाई को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
सातवें वेतन आयोग के विरोध में रेलवे कर्मचारी संगठनों का आंदोलन जारी है। एनईआर मजदूर यूनियन की सोमवार शाम को हुई आम सभा में जुटे कर्मचारियों ने विरोध प्रकट किया। कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों से 11 जुलाई से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल कामयाब बनाने की अपील की। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री और सातवें वेतन आयोग के अध्यक्ष के पुतले भी जलाए।
विज्ञापन

सभा में एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार सांसदों के वेतन और भत्तों को तो मेजें थपथपाकर खूब बढ़ा देती है, लेकिन कर्मचारियों के वेतन में 10 वर्ष में एक बार भी संतोषजनक बढ़ोत्तरी नहीं करती। नरमू के केन्द्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बीएन सिंह ने कहा कि यह सरकार कर्मचारियों की एकता को तोड़ने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाएगी, उसके मंसूबे एकता से ही तोड़े जा सकते हैं। सभा में केंद्रीय कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के चेतन शर्मा, एचएमएस के क्षेत्रीय सचिव एसपी मिश्रा, नरमू इज्जतनगर मंडल के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, मंडल मंत्री कामरान अहमद, नरमू वर्कशाप मडल के अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह और मंडल मंत्री राम किशोर ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं, उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने केंद्रीय कर्मचारियों के समर्थन का ऐलान करते हुए आठ जुलाई को सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट की प्रतियां जलाने और 11 को कालीपट्टी बांधने के साथ ही 14 जुलाई को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed