{"_id":"5a70886c4f1c1bb1208b6505","slug":"rail-budget-izzatnagar-zone-seek-train-for-south","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट: कन्याकुमारी, चेन्नई और हैदराबाद के लिए ट्रेनों की डिमांड भेजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट: कन्याकुमारी, चेन्नई और हैदराबाद के लिए ट्रेनों की डिमांड भेजी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 30 Jan 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
indian railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण की तरफ यात्रा करने वालों के लिए ट्रेनों का इंतजार रेल बजट में खत्म हो सकता है। इज्जतनगर मंडल से नई ट्रेनों के प्रस्ताव में दक्षिण भारत के लिए ट्रेनों का खास जगह दी गई है। मंडल कार्यालय में हाल ही में सांसदों के साथ हुई समन्वय बैठक के सुझावों को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है। इसमें टनकपुर स्टेशन से दिल्ली, ऐशबाग और आगरा के लिए सीधी ट्रेनें चलाने की भी मांग रखी गई है। रेलवे अधिकारियों ने लालकुआं से कन्याकुमारी, बैंगलुरु, चेन्नई एवं हैदराबाद के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक ट्रेन वाया बरेली जंक्शन कासगंज, मथुरा जंक्शन होते हुए चलाने की मांग की है। वहीं लालकुआं से अहमदाबाद के बीच एक जोड़ी द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस और लालकुआं से देहरादून के बीच एक जोड़ी त्रिसाप्ताहिक इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।
टनकपुर से आगरा फोर्ट की मांग
टनकपुर से नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ी
टनकपुर से ऐशबाग के बीच एक जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ी
टनकपुर से आगरा फोर्ट के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस से त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस
इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार
गाड़ी संख्या 12353/12354 हावड़ा-लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस को हफ्ते में तीन दिन चलाया जाए।
गाड़ी संख्या 14616/14615 अमृतसर-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन बढ़ाकर दो दिन किया जाए।
गाड़ी संख्या 19061/19062 बांद्रा टर्मिनल रामनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर तीन दिन संचालित किया जाए।
गाड़ी संख्या 15043/15044 लखनऊ काठगोदाम त्रि साप्ताहिक एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन से बढ़ाकर पांच दिन तक संचालित किया जाए।
गाड़ी संख्या 15107/15108 छपरा-मुथरा के बीच त्रि साप्ताहिक एक्सप्रेस को तीन दिन से बढ़ाकर छह दिन किया जाना चाहिए।