फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raid on the stalls of junction, people kept food packets, notice to operators

Bareilly News: जंक्शन के स्टॉलों पर छापा, रखवाए जनता खाना के पैकेट, संचालकों को नोटिस

Tue, 16 Sep 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Raid on the stalls of junction, people kept food packets, notice to operators
बरेली। जंक्शन पर खाने-पीने के सामान के स्टॉलों का सोमवार दोपहर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मोहम्मद इमरान ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पता लगा कि स्टॉल संचालक जनता खाना के पैकेट नहीं रख रहे। ऐसे स्टॉलों पर जनता खाना के पैकेट रखवाने के निर्देश दिए गए। तीन स्टॉल संचालकों को नोटिस भी दिया गया।
विज्ञापन

स्टॉल संचालकों को निर्देश है कि वह सामान्य कोचों में यात्रा करने वाले निम्न आय वर्ग के यात्रियों के लिए जनता खाना का पैकेट उपलब्ध कराएंगे। 15 रुपये के जनता खाना के पैकेट में सात पूड़ी, आलू की सब्जी और अचार होना चाहिए। जंक्शन पर तमाम स्टॉल संचालकों ने जनता खाना के पैकेट रखना बंद कर दिए थे। इसके स्थान पर 25 से 50 रुपये तक खाने का पैकेट बेचने की शिकायत भी आ रही थीं। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में स्टेशनों पर जनता खाना न मिलने संबंधी खबर प्रकाशित की। अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेकर स्टॉल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि जिन स्टॉल पर जनता भोजन नहीं मिल रहा था वहां पैकेट रखवाए गए हैं। नियमित निरीक्षण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed