फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   raid in three namkeen factories in parsakhera

परसाखेड़ा में तीन नमकीन फैक्ट्रियों पर छापा

Tue, 27 Feb 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 27 Feb 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
raid in three namkeen factories in parsakhera
namkeen factory

वाणिज्यकर विभाग की टीम ने सोमवार को परसाखेड़ा में तीन फैक्ट्रियों पर छापा मारा। इस दौरान  फैक्ट्रियों में बड़े पैमाने पर नमकीन का उत्पादन होते पाया गया लेकिन उसका सही विवरण दाखिल नहीं मिला। इस पर टीम ने करीब दस लाख रुपये का माल जब्त कर लिया। 

विज्ञापन

परसाखेड़ा में आलम फूड प्रोडक्ट्स, दया नमकीन और पॉपुलर पराग बेकर्स एंड कंपनी के व्यापार स्थलों की जांच की गई। जांच के समय में भारी मात्रा में नमकीन का निर्माण होते पाया गया। निर्माताओं द्वारा अपने व्यापार का सही विवरण दाखिल नहीं किया जा रहा था। होली के मद्देनजर नमकीन की खपत को देखते हुए फैक्ट्रियों में जांच की गई तो भारी मात्रा में कच्चे और तैयार माल का स्टॉक पाया गया। लेखा बहियों से बाहर पाए गए लगभग 10 लाख रुपये का माल जब्त करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस माल पर नियमानुसार कर एवं अर्थदंड जमा कराकर अवमुक्त किया जाएगा। जांच के लिए विभाग की दो टीमें तैयार की गई थीं। एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह के निर्देशन में ज्वाइंट कमिश्नर एलजे यादव ने छापा टीमों का नेतृत्व किया। संजय मिश्रा, विजय कुमार, अवनीश कुमार चौधरी, नीरज वर्मा, राजेंद्र कुमार द्विवेदी, पंकज सुमन और पुलिस बल शामिल रहा।
विज्ञापन


यह माल हुआ जब्त
छापा टीम ने आलू लच्छा, बेसन, मैदा, नमक पारा, मूंगफली दाना, महीन सेव, बूंदी, मिक्स नमकीन, भुजिया, हरी बूंदी, मसूर लूज, बूंदी लूज आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed