{"_id":"6016f6728ebc3e333554c96c","slug":"raid-government-ration-caught-caught-in-madhobari-s-private-warehouse-bareilly-news-bly435616887","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा: माधोबाड़ी के निजी गोदाम में उतरते पकड़ा सरकारी राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा: माधोबाड़ी के निजी गोदाम में उतरते पकड़ा सरकारी राशन
विज्ञापन
पकड़े गए चावल की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एसएफसी से लाया गया था चावल, गोदाम में मिले चार सौ ज्यादा कट्टे
विज्ञापन
पुलिस को देखकर भागा गोदाम मालिक, देर रात तक छानबीन
बरेली। राशन की दुकानों पर बंटने के लिए आवंटित सरकारी राशन सीधे निजी गोदामों में पहुंच रहा है। रविवार को बारादरी पुलिस ने उप्र राज्य खाद्य आवश्यक वस्तु निगम से लाकर माधोबाड़ी के एक निजी गोदाम में उतारा जा रहा सरकारी चावल पकड़ लिया। गोदाम में चावल के 400 से ज्यादा कट्टे मिले। खाद्य विभाग की टीम देर रात तक उनकी गिनती में जुटी हुई थी। पुलिस का छापा पड़ने के बाद गोदाम मालिक भाग निकला।
रविवार रात माधोबाड़ी में मंदिर वाली गली में स्थित निजी गोदाम में सरकारी राशन उतारे जाने की सूचना पर इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा ने छापा मारकर राशन के कट्टों से भरी टाटा मैक्स को पकड़ लिया। गाड़ी में लदे कट्टे सरकारी थे जिनमें भरा चावल सफेद कट्टों में भरकर गोदाम में रखा जा रहा था। खाली हुए सरकारी तमाम कट्टे भी गाड़ी में पड़े हुए थे। पुलिस की सूचना पर एआरओ रुचि मिश्रा भी विभाग के और लोगों के साथ मौके पर पहुंच गईं। सरसरी तौर पर की गई गिनती में गोदाम में चावल से भरे करीब चार सौ कट्टे पाए गए।
विज्ञापन
गाड़ी मालिक हरीओम ने पुलिस को बताया कि वह गोदाम मालिक नीरज गुप्ता के कहने पर मंडी समिति स्थित उप्र राज्य खाद्य आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम से 80 कट्टे चावल अपनी गाड़ी में भरकर आया था जिन्हें नीरज गुप्ता के गोदाम में उतारा जा रहा था। देर रात तक मामले में छानबीन चल रही थी। एआरओ ने रुचि मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया माल राज्य खाद्य आवश्यक वस्तु निगम गोदाम से लाया गया है। गोदाम इंचार्ज को से पूछताछ की जाएगी कि यह राशन किस कोटेदार के नाम आवंटित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम में सरकारी राशन उतरने की सूचना पर छापा मारा मगर मौके पर पहुंचते ही गोदाम मालिक भाग निकला। खाद्य विभाग के अफसरों को बुला लिया है। वे छानबीन कर रहे हैं। - शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
पुलिस को देखकर भागा गोदाम मालिक, देर रात तक छानबीन बरेली। राशन की दुकानों पर बंटने के लिए आवंटित सरकारी राशन सीधे निजी गोदामों में पहुंच रहा है। रविवार को बारादरी पुलिस ने उप्र राज्य खाद्य आवश्यक वस्तु निगम से लाकर माधोबाड़ी के एक निजी गोदाम में उतारा जा रहा सरकारी चावल पकड़ लिया। गोदाम में चावल के 400 से ज्यादा कट्टे मिले। खाद्य विभाग की टीम देर रात तक उनकी गिनती में जुटी हुई थी। पुलिस का छापा पड़ने के बाद गोदाम मालिक भाग निकला।