फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rahul Yadav Manoj Spoke get anything ..

मनोज बोले- राहुल अखिलेश कुछ भी कर लो..

Sun, 12 Feb 2017 01:02 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 12 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Rahul Yadav Manoj Spoke get anything ..
Rahul Yadav Manoj Spoke get anything .. - फोटो : बरेली, अमर उजाला
सांसद और दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने चिरपरिचित भोजपुरिया अंदाज में सपा और कांग्रेस की युवा जोड़ी अखिलेश और राहुल गांधी को खूब कोस गए। उन्होंने कहा कि अखिलेश  भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्रियाें को हटाते हैं और फिर रख लेते हैं, यह तभी होता है जब माल नहीं मिलता और बाद में मिल जाता है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने भिखारी कह डाला। मनोज बोले कि ये वही राहुल गांधी हैं जिन्होंने मुंबई में यूपी के लोगों को कहा था कि ये महाराष्ट्र में क्यों भीख मांगने चले आते हैं। 
विज्ञापन

भाजपा के शहर प्रत्याशी डॉ. अरुण कुमार के समर्थन में जनसभा के लिए  पहुंचे मनोज तिवारी ने डॉ. अरुण कुमार को बेहद सरल नेता बताया। कहा कि भीड़ में वह खुद धक्के खाकर मेरा स्वागत करने आ रहे थे दूसरे विधायक होते तो लोगों को धक्का मार देते। मनोज बोले कि मैं भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बन सकता हूं यह कभी सोचा नहीं था लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जहां यह संभव है। सपा में आपको इस काम के लिए उनके परिवार में पैदा होना होगा। उन्होंने अखिलेश के परिवारवाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज उनके परिवार से 22 सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं जिनके कितने भाई हैं यह भी नहीं पता। उन्हाेंने कहा कि अखिलेश ने राहुल गांधी से यारी की है। अगर उन्हें अपने विकास पर इतना ही भरोसा था तो राहुल से समझौता क्यों किया। राहुल गांधी जनता को अपनी फटी पॉकेट दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल की जेब में 2जी और कोयला का पैसा आ गया इसलिए जेब फट गई। मेरी तो जेब नहीं फटी। मनोज बोले कि इन लोगों ने जनता को अशिक्षित समझ रखा है। अंत में उन्होंने एक भोजपुरी गीत राहुल अखिलेश कुछ भी कर लो... ए बहिन जी अपना घर भर लो... जब पाप की गठरी सीस धरी तो अब सीस पकड़ क्यों रोवत हो... सुनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, राजकुमार शर्मा, पुष्पेंदु शर्मा, मनोज थपलियाल, अधीर सक्सेना, वीरेंद्र, विकास शर्मा, विशाल सक्सेना, उदित, कपिल कांत व अन्य शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed