फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rahul Gandhi's road show will now Shamtganj

अब शहामतगंज से होगा राहुल गांधी का रोड शो

Sun, 25 Sep 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 25 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
27 सितंबर को किसान यात्रा लेकर आ रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पूर्व में प्रस्तावित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने बदलाव कर दिया है। अब बनाए गए कार्यक्रम के मुताबिक उनका रोड शो 28 सितंबर को सुबह शहामतगंज स्थित मौलाना आजाद इंटर कालेज से शुरू होगा। इससे पहले राहुल गांधी सदर कैंट स्थित श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद शहर में चौकी चौराहा स्थित गुरुद्वारा में भी मत्था टेकेंगे। कई प्रमुख पार्कों में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दरगाह आला हजरत जाएंगे। वहां चादरपोशी करेंगे। इसके बाद उनका रोड शो होगा। कांग्रेस के स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को सुबह एक होटल में मीटिंग करके राहुल गांधी के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। चूंकि कांग्रेस उपाध्यक्ष बीसलपुर से होते हुए बरेली पहुंचेंगे इसलिए उनका रात्रि विश्राम रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में कराने का कार्यक्रम बनाया गया। मंदिर और दरगाह जाने का कार्यक्रम पहले से तय था इसलिए गुरुद्वारा पर भी माथा टेकने का कार्यक्रम बनाया गया। अलखनाथ मंदिर के बजाय दर्शन के लिए चौकी चौराहा के गुरुद्वारा को चुना गया। बैठक में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, मंडल प्रभारी युसूफ कुरैशी, जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम आदि मौजूद रहे। सुबह एसपीजी भी एआईजी अखिल जैन के नेतृत्व में यहां पहुंच गई। उनके और एडीएम सिटी तथा एसपी सिटी के साथ दोपहर पुलिस लाइन में हुई बैठक में कांग्रेसियों ने अपनी ओर से बनाया गया कार्यक्रम सौंप दिया। अब एसपीजी के अफसर प्रशासन और पुलिस के अफसरों के साथ इस रूट का निरीक्षण करेंगे। महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने बताया कि रोड शो के लिए जिला प्रशासन से और गेस्ट हाउस के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय से अनुमति मांगी है। प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला ने बताया कि रविवार से कांग्रेस उपाध्यक्ष के कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस की टोलियों का भ्रमण शुरू हो जाएगा। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अलाउद्दीन खां ने कहा कि बीसलपुर में सभा के दौरान पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूलबाबू को राहुल गांधी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराएंगे।
विज्ञापन

रोड शो- सुबह 10 बजे
शहामतगंज स्थित मौलाना आजाद इंटर कालेज से शुरुआत। साहू गोपीनाथ कालेज, मठ की चौकी, आलमगीरीगंज, कुतुबखाना चौराहा, बड़ा बाजार, किला, स्वालेनगर, सीबीगंज, परसाखेड़ा, फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज होते हुए रामपुर को रवानगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed