{"_id":"68ed0c8a352b45c36908e33e","slug":"radha-became-sdm-for-a-day-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2889-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक दिन के लिए राधा बनीं एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक दिन के लिए राधा बनीं एसडीएम
विज्ञापन
तहसील कार्यालय मीरगंज में जनसुनवाई करतीं राधा। संवाद
शिकायतें सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के दिए आदेश
मीरगंज। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत सोमवार को राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी राधा निवासी ग्राम चुरई दलपतपुर को सोमवार को एसडीएम मीरगंज बनाया गया। उन्होंने प्रातः 10 बजे से तहसील कार्यालय में 22 लोगों की शिकायतें सुनीं। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही उन्होंने एसडीएम स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। इधर, दूसरी ओर बीडीएम पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस उप निरीक्षक सूरज पाल सिंह, महिला हेड कांस्टेबल सर्वेश धारीवाल और विद्यालय की प्रधानाचार्या नमिता दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। संवाद
--
24 घंटे के लिए तहसीलदार बनीं वेदांगी शर्मा
नवाबगंज। मिशन शक्ति के तहत नगर मिशन पब्लिक स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा वेदांगी शर्मा को एक दिन के लिए तहसीलदार बनाया गया। छात्रा ने तहसीलदार की कुर्सी पर बैठते ही तहसील के राजस्व कर्मियों और उनके कार्यों की जानकारी ली। नायब तहसीलदार शिवा वर्मा ने उनका सहगोग किया। छात्रा ने कोर्ट, राजस्व का कलेक्शन ,लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों के बैठने और उनके काम करने के तरीकों को बारीकियों से जाना। बाद में फरियादियों की शिकायतें भी सुनीं। इस मौके पर नायब तहसीलदार शिवा वर्मा, पिंकी लेखपाल आदि मौजूद रहे। संवाद