{"_id":"6ab399b7eb71e6d2240aab45","slug":"rabid-dog-bites-five-people-including-an-innocent-girl-in-mailani-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: मैलानी में पागल कुत्ते ने मासूम बच्ची समेत पांच को काटा, किशोर जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: मैलानी में पागल कुत्ते ने मासूम बच्ची समेत पांच को काटा, किशोर जिला अस्पताल रेफर
Wed, 23 Sep 2026 03:06 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 23 Sep 2026 03:06 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के मैलानी कस्बे में बुधवार को एक पागल कुत्ते ने दहशत फैल दी। उसने मासूम बच्ची और किशोर समेत पांच लोगों पर हमला कर दिया। किशोर के पैर में गहरा घाव हुआ है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मैलानी कस्बे में बुधवार को एक पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में एक बच्ची और एक किशोर है। किशोर के गहरा घाव होने की वजह से उसे लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि पागल कुत्ते ने सुबह मोहल्ला दामोदरपुर में आतंक मचाना शुरू किया। यहां एक-एक कर चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते ने मोहल्ले की निवासी गीता देवी के नाती आदि (8 वर्ष) के मुंह में दो जगह, दिनेश के पुत्र कार्तिक (13 वर्ष) के पैर में दो जगह काटकर गहरे घाव कर दिया।
विज्ञापन
इसी मोहल्ले के लालता प्रसाद (70 वर्ष) व कमलेश (30 वर्ष) को भी काटकर जख्मी कर दिया। इसके अलावा मोहल्ला गौतम नगर निवासी रिजवान (30 वर्ष) को भी कुत्ते ने काट लिया।
विज्ञापन
पीएचसी के फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी के एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर दवा दी गई है। इनमें से कार्तिक के गहरे घाव को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। दामोदरपुर निवासी सुनील ने बताया कि कुत्ते को घेरकर लाठी, डंडों के बल पर मोहल्ले से बाहर खदेड़ दिया गया है।