{"_id":"65fb4e8b1c0895bdc60ca399","slug":"qutubkhana-kohadapir-road-will-start-before-holi-bareilly-news-c-4-vns1013-366603-2024-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: होली से पहले कुतुबखाना-कोहाड़ापीर मार्ग पर शुरू हो जाएगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: होली से पहले कुतुबखाना-कोहाड़ापीर मार्ग पर शुरू हो जाएगा आवागमन
Thu, 21 Mar 2024 10:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Updated Thu, 21 Mar 2024 10:20 AM IST
सार
महादेव पुल के निर्माण के चलते पिछले दो साल से यह चौराहा बंद है। इसे एप्रोच रोड डालकर जोड़ा जाना था। अब इसका सारा काम हो चुका है। महज मुख्य चौराहे की एप्रोच रोड बननी है।
विज्ञापन
पिछले दो साल से बंद है यह मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में लंबे समय से बंद कुतुबखाना चौराहे पर होली से पहले वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। महादेव पुल के निर्माण के चलते पिछले दो साल से यह चौराहा बंद है। इसे एप्रोच रोड डालकर जोड़ा जाना था। अब इसका सारा काम हो चुका है। महज मुख्य चौराहे की एप्रोच रोड बननी है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के बीचोंबीच स्थित कुतुबखाना शहर का मुख्य चौराहा है। पूरे शहर के लोग खरीदारी करने यहां की बाजार में आते हैं। यही कारण है कि यहां दिन में हर समय भीड़ रहती है। 13 मार्च को महादेव पुल का उद्घाटन कर उस पर वाहनों का आवागमन तो शुरू कर दिया गया, लेकिन इसकी एप्रोच रोड नहीं जुड़ सकी। इस कारण कुतुबखाने व कोहाड़ापीर के बाजार की सड़क भी नहीं जुड़ सकी। सेतु निगम के अधिकारियों ने कोतवाली से कुतुबखाना व कोहाड़ापीर से कुतुबखाना तक की एप्रोच रोड तैयार कर ली है।
विज्ञापन
होली से पहले जोड़ दी जाएगी सड़क
अधिकारियों का कहना है कि यहां एप्रोच रोड की खोदाई करते समय पानी लाइन क्षतिग्रस्त हो रही थी। नगर निगम ने पानी की लाइन नीचे की, इसके बाद एप्रोच रोड डाली गई। इस कारण यहां काम में कुछ देरी हुई है। अब काम लगभग पूरा हो चुका है। कुतुबखाने से कोहाड़ापीर की सड़क को जोड़ना बाकी है। होली से पहले कुतुबखाना-कोहाड़ापीर सड़क को जोड़ दिया जाएगा। इससे महादेव पुल पर भी वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एमके सिंह ने बताया कि एप्राेच रोड का काम पूरा हो चुका है। एक-दो दिन में कुतुबखाने-कोहाड़ापीर की सड़क को जोड़ दिया जाएगा। होली से पहले इस मार्ग को खोल दिया जाएगा। लोग एप्रोच रोड से कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक जा सकेंगे।
क्रेन से किया जा रहा पुताई का काम
महादेव पुल बनकर तैयार हो गया है, इस पर वाहन भी दौड़ने लगे। हालांकि पुल के निचले हिस्से में अब पुताई चल रही है। पिलर पर तो पेंट हो जाएगा, लेकिन गर्डर पर पुताई करना मुश्किल है। लिहाजा क्रेन से पुताई का काम किया जा रहा है। इन दिनों बाजार में खासी भीड़ है। इस भीड़ के बीच क्रेन ले जाकर पुल के नीचे पुताई की जा रही है। इससे नीचे आने-जाने वालों को भी परेशानी हो रही है।
महादेव पुल बनकर तैयार हो गया है, इस पर वाहन भी दौड़ने लगे। हालांकि पुल के निचले हिस्से में अब पुताई चल रही है। पिलर पर तो पेंट हो जाएगा, लेकिन गर्डर पर पुताई करना मुश्किल है। लिहाजा क्रेन से पुताई का काम किया जा रहा है। इन दिनों बाजार में खासी भीड़ है। इस भीड़ के बीच क्रेन ले जाकर पुल के नीचे पुताई की जा रही है। इससे नीचे आने-जाने वालों को भी परेशानी हो रही है।