फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Qutubkhana flyover will land at Kohadapir, not near GRM

जीआरएम के पास नहीं, कोहाड़ापीर पर उतरेगा कुतुबखाना फ्लाईओवर

Mon, 26 Jul 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Qutubkhana flyover will land at Kohadapir, not near GRM
कुतुबखाना रोड पर लगा जाम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फ्लाईओवर की डिजाइन और लंबाई कम करने पर एक बार फिर मंथन शुरू

विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर की लंबाई कम करने और इसकी डिजाइन बदलने के लिए एक बार फिर मंथन होगा। पहले इसे नैनीताल रोड पर जीआरएम के पास उतारने की तैयारी थी मगर अब उसे कोहाड़ापीर पर उतारने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कोहाड़ापीर के बाद नैनीताल रोड की तरफ फ्लाईओवर को ज्यादा लंबा ले जाने का कोई फायदा नहीं है।
19 जनवरी को कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में कुतुबखाना फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी गई थी। कोतवाली से शुरू होकर कुतुबखाना चौराहा और कोहाड़ापीर चौराहा के ऊपर से होते हुए नैनीताल रोड पर प्रस्तावित फ्लाईओवर की लंबाई कम करके 1577 मीटर कर दी गई थी। सेतु निगम ने पुल की डिजाइन नोएडा के मानचित्रकार से तैयार कराई थी जिसे अब बदलने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि अब फ्लाईओवर नैनीताल रोड पर जीआरएम स्कूल के पास उतारने के बजाय अब कोहाड़ापीर चौराहे पर उतारने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि फ्लाईओवर के संबंध में सुझाव मांगे गए थे। उन सुझाव के आधार पर फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव की तैयारी है। अगली बैठक में सभी विषयों पर बात कर तथ्य सप्ष्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले भी तीन बार बदली जा चुकी है लंबाई

कुतुबखाना फ्लाईओवर पर जब बात शुरू हुई थी तो पहले इसकी लंबाई 1600 मीटर रखी थी। बाद में इसमें संशोधन करके 1590 मीटर किया गया। बाद में इसे घटाकर 1577 मीटर कर दिया गया था। अब फिर लंबाई घटाने की तैयारी है। यदि ऐसा हुआ तो यह चौथी बार होगा जब फ्लाईओवर की लंबाई घटाई जाएगी। इसके अलावा शुरूआती प्रस्ताव में इसे वाई शेप में बनाने की तैयारी की गई थी और जिला अस्पताल रोड के अलावा जिला पंचायत रोड की तरफ भी ले जाना था लेकिन पर्याप्त जगह न मिल पाने के कारण वाई शेप पर चर्चा बंद कर दी गई और सिर्फ जिला अस्पताल रोड से कोतवाली तक उतारे जाने को अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed