{"_id":"60fdb6f98ebc3e582b009554","slug":"qutubkhana-flyover-will-land-at-kohadapir-not-near-grm-bareilly-news-bly4542253156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरएम के पास नहीं, कोहाड़ापीर पर उतरेगा कुतुबखाना फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरएम के पास नहीं, कोहाड़ापीर पर उतरेगा कुतुबखाना फ्लाईओवर
विज्ञापन
कुतुबखाना रोड पर लगा जाम। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाईओवर की डिजाइन और लंबाई कम करने पर एक बार फिर मंथन शुरू
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर की लंबाई कम करने और इसकी डिजाइन बदलने के लिए एक बार फिर मंथन होगा। पहले इसे नैनीताल रोड पर जीआरएम के पास उतारने की तैयारी थी मगर अब उसे कोहाड़ापीर पर उतारने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कोहाड़ापीर के बाद नैनीताल रोड की तरफ फ्लाईओवर को ज्यादा लंबा ले जाने का कोई फायदा नहीं है।
19 जनवरी को कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में कुतुबखाना फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी गई थी। कोतवाली से शुरू होकर कुतुबखाना चौराहा और कोहाड़ापीर चौराहा के ऊपर से होते हुए नैनीताल रोड पर प्रस्तावित फ्लाईओवर की लंबाई कम करके 1577 मीटर कर दी गई थी। सेतु निगम ने पुल की डिजाइन नोएडा के मानचित्रकार से तैयार कराई थी जिसे अब बदलने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि अब फ्लाईओवर नैनीताल रोड पर जीआरएम स्कूल के पास उतारने के बजाय अब कोहाड़ापीर चौराहे पर उतारने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि फ्लाईओवर के संबंध में सुझाव मांगे गए थे। उन सुझाव के आधार पर फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव की तैयारी है। अगली बैठक में सभी विषयों पर बात कर तथ्य सप्ष्ट किए जाएंगे।

पहले भी तीन बार बदली जा चुकी है लंबाई
कुतुबखाना फ्लाईओवर पर जब बात शुरू हुई थी तो पहले इसकी लंबाई 1600 मीटर रखी थी। बाद में इसमें संशोधन करके 1590 मीटर किया गया। बाद में इसे घटाकर 1577 मीटर कर दिया गया था। अब फिर लंबाई घटाने की तैयारी है। यदि ऐसा हुआ तो यह चौथी बार होगा जब फ्लाईओवर की लंबाई घटाई जाएगी। इसके अलावा शुरूआती प्रस्ताव में इसे वाई शेप में बनाने की तैयारी की गई थी और जिला अस्पताल रोड के अलावा जिला पंचायत रोड की तरफ भी ले जाना था लेकिन पर्याप्त जगह न मिल पाने के कारण वाई शेप पर चर्चा बंद कर दी गई और सिर्फ जिला अस्पताल रोड से कोतवाली तक उतारे जाने को अनुमति दी गई।
विज्ञापन