फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Qutubkhana flyover: jam only excuse .. Officers searching for corruption in the guise of flyover

कुतुबखाना फ्लाईओवरः जाम तो सिर्फ बहाना.. फ्लाईओवर की आड़ में भ्रष्टाचार के रास्ते तलाश रहे अफसर

Wed, 17 Feb 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Qutubkhana flyover: jam only excuse .. Officers searching for corruption in the guise of flyover
बैठक करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

व्यापारियों ने बैठक कर सेतु निगम के अफसरों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन

व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द डिप्टी सीएम से मिलने जाएगा लखनऊ

बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर का विरोध कर रहे व्यापारियों ने सेतु निगम के अधिकारियों पर करोड़ों के भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। बाजार में मंगलवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि जाम की आड़ में अफसर यहां फ्लाईओवर बनाने पर तुले हैं, ताकि उसके पैसे का बंदरबांट किया जा सका। जाम की समस्या तो यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने से भी हल हो सकती है। व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाएगा।
व्यापारी सेवा संघ की बैठक में व्यापारी नेता रवि अरोड़ा ने कहा कि निर्माणाधीन तमाम बड़ी योजनाओं पर सेतु निगम के अफसर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। प्रोजेक्ट को जानबूझकर समय से पूरा नहीं किया जाता है, ताकि भ्रष्टाचार के नए रास्ते तलाशे जा सकें। व्यापारियों ने तय किया कि व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर इनके भ्रष्ट कारनामों की सूची उन्हें सौंपेगा। साथ ही जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग भी करेगा। इनके अलावा भी जिन विभागों में भ्रष्टाचार फैला है, उनकी जांच की मांग भी सरकार से की जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारी सेवा संघ अध्यक्ष नदीम शमसी ने कहा कि कुतुबखाना बाजार में प्रशासन की फैलाई गई अव्यवस्था को जाम का नाम देकर यहां ओवरब्रिज को बनाने पर तुले हुए हैं, जबकि सच्चाई यह है कि कुतुबखाना ओवरब्रिज से जारी होने वाली रकम का बंदरबांट किया जाना है। जनता को जाम से निजात दिलाना हो तो यहां यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर भी जाम से निजात दिलाई जा सकती है। इस मौके पर अमित खनेजा, प्रिंस सोडी, सिद्वांत सक्सेना, कुणाल प्रकाश, आर्यन ठाकुर, विपिन कुमार, गुड्डू समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed