{"_id":"5ff4bb5d8ebc3e32af7eed5a","slug":"qutubkhana-flyover-56-pillars-to-be-built-one-and-a-half-kilometer-long-bridge-bareilly-news-bly4326136109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुबखाना फ्लाईओवर : बनेंगे 56 पिलर, होगा डेढ़ किलोमीटर लंबा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुबखाना फ्लाईओवर : बनेंगे 56 पिलर, होगा डेढ़ किलोमीटर लंबा पुल
विज्ञापन
कुतुबखाना की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे फड़ और ठेले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मानचित्र तैयार होने के बाद स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने सेतु निगम व अन्य विभागों के साथ की बैठक
विज्ञापन
मकानों के तोड़ेे जाएंगे छज्जे, मानचित्र में अभी होगा मामूली सुधार
बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर को लेकर मंगलवार को स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने सेतु निगम व अन्य विभागों के साथ बैठक की। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि मानचित्र तैयार हो गया है। करीब डेढ़ किलोमीटर (1590 मीटर) लंबे ओवरब्रिज में 56 पिलर होंगे। मानचित्र में कुछ मामूली बदलाव भी हो सकता है। निर्माण में कुछ मकानों के छज्जे भी आड़े आएंगे, उन्हें भी छांटना होगा। अधिकारियों ने फ्लाईओवर निर्माण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही फाइल तैयार कर अनुमति के लिए मुख्यालय भेजी जा सकती है।
कुतुबखाना फ्लाईओवर पर इस समय दो फाड़ की स्थिति है। मेयर व्यापारियों के समर्थन में रोजाना अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलवा रहे हैं। वहीं स्मार्ट सिटी के अधिकारी अब इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं। मंगलवार को स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने सेतु निगम, जलकल विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में साफ हुआ कि 1590 मीटर लंबे फ्लाईओवर का मानचित्र तैयार हो गया है। कुछ मामूली बदलाव उसमें किया जा सकता है। निर्माण के लिए 119 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया है। इसमें भूमिगत लाइनों की शिफ्टिंग के एस्टीमेट को शामिल किया गया है। इन विभागों से एस्टीमेट मिलने के बाद यह बजट अभी बढ़ेगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि नैनीताल रोड पर कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से पुल शुरू होकर कोतवाली से ठीक पहले खत्म होगा। कोहाड़ापीर से कुतुबखाना तक दो जगह अंडरपास भी बनाए जाने हैं। वहां दो पिलरों के बीच की दूरी बढ़ाई जाएगी। कुतुबखाना चौराहे पर कुछ दुकानों व मकानों के छज्जे भी निर्माण की जद में आएंगे, उन्हें छांटा जाएगा। अभिषेक आनंद ने बताया कि नगर निगम और बिजली विभाग से भूमिगत लाइनें शिफ्ट कराने के लिए एस्टीमेट अभी नहीं मिला है। बताया कि एस्टीमेट मिलने के बाद उसकी लागत जोड़कर फ्लाईओवर का एस्टीमेट मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल पर बन सकेगा फु ट ओवरब्रिज
स्मार्ट सिटी योजना के तहत जिला अस्पताल के दो हिस्सों को जोड़ने के लिए वहां फु ट ओवरब्रिज का प्रस्ताव मंजूर है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। वहां फु ट ओवरब्रिज बनाने के लिए मानचित्र में कुतुबखाना फ्लाईओवर की ऊंचाई को बढ़ाया गया है। जहां फु ट ओवरब्रिज बनेगा, वहां पुल की ऊंचाई साढ़े आठ मीटर होगी।
विज्ञापन
मकानों के तोड़ेे जाएंगे छज्जे, मानचित्र में अभी होगा मामूली सुधार बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर को लेकर मंगलवार को स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने सेतु निगम व अन्य विभागों के साथ बैठक की। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि मानचित्र तैयार हो गया है। करीब डेढ़ किलोमीटर (1590 मीटर) लंबे ओवरब्रिज में 56 पिलर होंगे। मानचित्र में कुछ मामूली बदलाव भी हो सकता है। निर्माण में कुछ मकानों के छज्जे भी आड़े आएंगे, उन्हें भी छांटना होगा। अधिकारियों ने फ्लाईओवर निर्माण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही फाइल तैयार कर अनुमति के लिए मुख्यालय भेजी जा सकती है।