फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Questions arose on the agreement between two communities, police started review

Bareilly News: दो समुदायों में हुए समझौते पर उठने लगे सवाल, पुलिस ने शुरू की समीक्षा

Sun, 07 Sep 2025 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Questions arose on the agreement between two communities, police started review
बरेली। ईद मिलादुन्नबी पर हर साल पुराने शहर में होने वाला रास्ते का विवाद इस बार जड़ से खत्म हो गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी गतिरोध के बिना निपट गया तो विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कुछ पदाधिकारियों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर समझौतानामे को गड़बड़ बताया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि एसपी सिटी और सीओ एलआईयू को समझौतानामे की समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगर कहीं कोई विसंगति सामने आती है तो उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

विहिप के महानगर मंत्री संजय शुक्ला ने एसएसपी को बताया कि चक महमूद, मौर्य गली से होकर बाबा वनखंडीनाथ मंदिर तक कांवड़ यात्रा और शाहनूरी मस्जिद से निकलने वाले मोहर्रम जुलूस के मार्ग, समय और डीजे की अनुमति को लेकर एक पक्ष के डॉ. राकेश कश्यप और दूसरे पक्ष के इशाक के बीच हुआ समझौता पक्षपातपूर्ण है। समझौते में शामिल लोग सामाजिक कार्यों से जुड़े नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि फिर से खुली सभा बुलाई जाए, जिसमें क्षेत्र के सभी समुदायों के जिम्मेदार लोग शामिल हों। संजय के साथ राजकुमार राजपूत, विकास सोमवंशी, अलंकृत सक्सेना, केके शंखधार व परम केसवानी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed