Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Quacks are distributing death in the name of treatment.

Bareilly News: इलाज के नाम पर मौत बांट रहे झोलाछाप

Mon, 02 Mar 2026 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 02 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Quacks are distributing death in the name of treatment.
बरेली। इलाज के नाम पर झोलाछाप मौत बांट रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर खानापूरी से उनके हौसले बुलंद हैं। हाल ही में इनके इलाज से एक बच्चे, महिला और युवक की जान जा चुकी है। एक अन्य युवक की जान खतरे में है। परिजन अफसरों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों डोहरा निवासी शिशुपाल ने शिकायत के बावजूद झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कार्यालय के बाहर पीड़ित बेटे को फर्श पर लिटाकर प्रदर्शन किया था। पोल खुलती देख अफसरों ने झोलाछाप की दुकान सील कर दी। इसके बाद दो और दुकानें सील कर रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं कि प्रदर्शन से पूर्व बीते छह माह तक अफसर नोटिस थमाकर झोलाछाप को कार्यालय तलब करते रहे। एक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। जब उच्चाधिकारियों ने पेच कसे तो रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

झोलाछापों के अलावा जिले में अवैध क्लीनिक, हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, टेस्टिंग लैब व अन्य सेंटर भी धड़ल्ले से चल रहे हैं। प्रत्येक गांव, वार्ड में झोलाछापों ने ठिकाना बना रखा है। ये इलाज के नाम पर मरीजों को गुमराह कर रहे हैं। इसमें आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका भी संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस के नाम पर होता है खेल
झोलाछाप के इलाज से जब कोई मौत होती है, तभी जिम्मेदारों की नींद टूटती है। चिकित्सा अधीक्षक और चिकित्साधिकरी समेत नोडल अफसर अपने-अपने कार्यालय से निकलकर छिटपुट कार्रवाई कर अपनी-अपनी पीठ थपथपा लेते हैं। जबकि नियमानुसार अवैध संचालित चिकित्सा इकाई को नोटिस देकर रिकॉर्ड तलब किया जाता है। झोलाछाप की पुष्टि पर रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रावधान है।


केस-1
झोलाछाप के इलाज से डोहरा गौटिया निवासी शिशुपाल के बेटे अजय की तबीयत बिगड़ गई। परिजन बरेली, मेरठ, दिल्ली तक इलाज के लिए ले गए, पर सभी ने इन्कार कर दिया। अधिकारियों से इलाज की गुहार लगाई पर सुनवाई नहीं हुई।
केस-2
बहेड़ी पिपरिया निवासी गीता ने क्षेत्र के ही एक अवैध अस्पताल में बच्चेदानी में गांठ का ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। आरोपी मौके से भाग गया। अफसरों ने अस्पताल सील कर खानापूरी कर दी।
केस-3
कैंट निवासी 14 वर्षीय सोनम की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने क्षेत्र के ही कथित टीबी विशेषज्ञ से इलाज शुरू कराया, पर तबीयत बिगड़ती गई और मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई न होने पर परिजन ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।


वर्जन
झोलाछाप, अवैध संचालित अस्पताल, क्लिनिक पर कार्रवाई के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। विभागीय टीमें सक्रिय हैं। जनवरी से अब तक तीन झोलाछापों पर रिपोर्ट कराई गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - डॉ. अमित कुमार, नोडल अधिकारी, झोलाछाप नियंत्रण सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed