फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Quack did operation mother and baby died in Bareilly

Bareilly News: नवाबगंज में झोलाछाप ने 15 हजार रुपये लेकर किया ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की मौत

Tue, 10 Sep 2024 03:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 03:18 PM IST
सार

नवाबगंज में फाजिलपुर गांव निवासी गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद आशा उन्हें झोलाछाप के क्लीनिक पर लेकर आई। यहां झोलाछाप ने गर्भवती का ऑपरेशन किया, जिससे जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Quack did operation mother and baby died in Bareilly
अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में झोलाछाप ने गर्भवती का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने मौके पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाकर उनको शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई के लिए तहरीर दी।

विज्ञापन


फाजिलपुर गांव के कुंवरसेन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। उनकी पत्नी भूरी देवी गर्भवती थीं। सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें नवाबगंज सीएचसी ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। 
विज्ञापन


15 हजार रुपये लेकर किया ऑपरेशन 
अस्पताल में मौजूद ग्राम ईध जागीर गांव की आशा उन्हें बरखन रोड पर स्थित झोलाछाप के क्लीनिक में ले गई। वहां तैनात झोलाछाप ने 15 हजार रुपये लेकर गर्भवती का ऑपरेशन कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात बच्ची की मौत हो गई, जबकि अधिक रक्तस्राव होने से प्रसूता की हालत भी बिगड़ गई। इस पर झोलाछाप ने परिजनों से रक्त की मांग कर दी। मामला बिगड़ता देख प्रसूता को बरेली ले जाने की सलाह दी गई, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

जांच कराई जाएगी- सीएमओ 
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि संबंधित प्रकरण संज्ञान में है। जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

सीएचसी नवाबगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार गंगवार ने कहा कि गर्भवती को सीएचसी में भर्ती किया गया था, पर उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। इसलिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

कोतवाल नवाबगंज राजकुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल पंजीकृत नहीं है। वहां कोई भी सर्जन तैनात नहीं हैं। बरेली से चिकित्सकों को बुलाकर यहां गर्भवतियों व प्रसूताओं का इलाज कराया जाता है। अस्पताल में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed