फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PWD's AE reinstated after facing allegations in land acquisition scam

Bareilly News: भू अधिग्रहण घोटाले में आरोप से घिरीं पीडब्ल्यूडी की एई बहाल

Sat, 17 May 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
PWD's AE reinstated after facing allegations in land acquisition scam
बरेली। रिंग रोड और बरेली-सितारगंज हाईवे के लिए भू अधिग्रहण की प्रक्रिया में हुए घोटाले में विभिन्न आरोपों से घिरीं लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता (एई) स्नेहलता श्रीवास्तव को शासन ने बहाल कर दिया। हालांकि, आरोपों की जांच जारी रहेगी। जांच मुख्य अभियंता कर रहे हैं। आरोपपत्र दिया जा चुका है। एई का पक्ष सुनने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


रिंग रोड और बरेली-सितारगंज हाईवे के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने चिह्नित जमीन और उस पर बनी परिसंपत्तियों के लिए मुआवजा तय किया था। भुगतान से पहले इसका सत्यापन लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने किया था। मंडलायुक्त की ओर से कराई गई जांच में घोटाला सामने आया तो अभियंताओं पर निलंबन की गाज गिरी। अभियंताओं ने निलंबन को चुनौती दी थी। अवर अभियंता तो पहले ही बहाल हो गए, पर एई को अब बहाल किया गया है। बहाली आदेश में शासन के विशेष सचिव अमित आसेरी ने कहा है कि त्रुटिपूर्ण सत्यापन को लेकर 18 सितंबर 2024 को जारी आदेश से प्रचलित विभागीय जांच जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed