फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PWD built the road with Rs 70 lakhs, Jal Nigam did the digging

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी ने 70 लाख से सड़क बनाई, जल निगम ने कर दी खोदाई

Wed, 27 Sep 2023 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
PWD built the road with Rs 70 lakhs, Jal Nigam did the digging
बरेली। शहर की सड़कें बदहाल हैं। ऊपर से विभागों की मनमानी से हालात और खराब हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने किला पुल की क्राॅसिंग के निकट से अलखनाथ मंदिर होते हुए कुदेशिया फाटक तक 70 लाख रुपये खर्च कर जून में जो सड़क बनाई, सीवर लाइन डालने के लिए जल निगम ने उसे खोद दिया। दोनों महकमों में तालमेल होता तो सड़क के नवीनीकरण से पहले सीवर लाइन का काम हो जाता। ऐसे में सड़क क्षतिग्रस्त नहीं होती।
विज्ञापन

श्यामगंज से कालीबाड़ी तक की सड़क हो या फिर डीपीपुरम से स्टेडियम रोड, कई स्थानों पर गड्ढे हैं। यह स्थिति तब है जब सीएम से लेकर डीएम तक अधिकारियों को सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दे रहे हैं। डीडीपुरम के दंत चिकित्सक डॉ. ललित अग्रवाल ने बताया कि महकमों की मनमानी की वजह से आम लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। शहर की सड़कों को जल्द ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

आधी सड़क बंद, आवागमन मंद
अलखनाथ मंदिर के करीब मुख्य मार्ग पर सीवर लाइन जोड़ने के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया है। हादसे से बचने के लिए गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। वहां आधी से ज्यादा सड़क घिर गई है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी भी सुनिए... (आमने-सामने लगाएं)

सड़क की खोदाई के लिए जल निगम ने अनुमति मांगी थी। इस शर्त के साथ अनुमति दी गई है कि जल निगम पहले एक गड्ढे को ठीक करेगा, फिर दूसरा खोदेगा। अगर जल निगम ने पहले बताया होता तो वह सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद ही सड़क का नवीनीकरण करते। -नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

- दो माह तक सावन की वजह से खोदाई नहीं कराई गई, फिर उर्स के कारण काम रुका रहा। अब तेजी के साथ सीवर लाइन जोड़ने का काम कराया जाएगा। इस दौरान सड़क में जो भी गड्ढे होंगे, उसे तीन दिन में ठीक करा देंगे। - अरुण प्रताप, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed