फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pushpendra murder case: Arjun arrested with a reward of Rs 25 thousand

पुष्पेंद्र हत्याकांड : 25 हजार का इनामी अर्जुन गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 07:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
Pushpendra murder case: Arjun arrested with a reward of Rs 25 thousand
भुता। थाने के गांव खरदाह निवासी पुष्पेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने अर्जुन नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। एक नामजद हत्यारोपी पूर्व प्रधान संतोष निवासी चंद्रपुर फरार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर अर्जुन पुत्र हरदयाल को अहिरौला चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। इनामी हत्यारोपी कहीं जाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अर्जुन आरोपी हिस्ट्रीशीटर पूरन का बड़ा भाई है। वह हत्या की साजिश में शामिल था।
विज्ञापन

पांच नवंबर को घर से बरेली जाते वक्त हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर पुष्पेंद्र की हत्या कर दी थी। पुष्पेंद्र की पत्नी संगीता की ओर से हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल व पवन सहित लगभग दस लोगों को नामजद किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed