फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Punjab & Sindh Bank, BOC and SBI won the matches

Bareilly News: पंजाब एंड सिंध बैंक, बीओसी और एसबीआई ने जीते मुकाबले

Sun, 09 Feb 2025 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 09 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Punjab & Sindh Bank, BOC and SBI won the matches
बरेली। पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (पीएसयू) कप के तीसरे संस्करण में शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला पंजाब एंड सिंध बैंक और एलआईसी के बीच हुआ। एलआईसी ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। पंजाब एंड सिंध ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। मोहम्मद नाजिम ने 51 रन और अरुण सिंह ने 44 रन की पारी खेली। एलआईसी के लिए अनमोल गुप्ता ने 33 रन देकर तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलआईसी की टीम निर्धारित ओवरों में 174 रन ही बना सकी। एलआईसी की ओर से फैज खान ने 57 रनों की पारी खेली। पंजाब एंड सिंध बैंक ने एलआईसी को सात रनों से मात दी।
विज्ञापन

दूसरा मैच निशांत पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच खेला गया। इसमें बीओबी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए। कप्तान अंकित सिंह ने 51 रनों का योगदान दिया। यूनियन बैंक के कप्तान बॉबी ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनियन बैंक की टीम 150 रन पर ऑल आउट हो गई। गोविंदा ने 83 रनों की पारी खेली। बीओसी के विकास और मधुर ने दो-दो विकेट लिए। इस मुकाबले में बीओबी ने यूनियन बैंक को 37 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन


तीसरा मैच बड़ौदा यूपी बैंक और एसबीआई के बीच हुआ। बड़ौदा यूपी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 168 रन बनाए। अरजित सिंघल ने 53 और मोहित सिंह ने 37 रनों का योगदान दिया। एसबीआई के लिए वैभव और कप्तान अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीआई की टीम ने 20 ओवरों में 171 रन बनाकर मैच को आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। शुभम सक्सेना ने 57 और कप्तान अभिषेक सिंह ने 54 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 136 रनों की साझेदारी की। इस अवसर पर कपिल पांडेय, विराट यादव, अखिलेश गंगवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed