फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pull

नई जमाने में खड़े हो रहे पुरानी तकनीकी के पुल

Sun, 15 Sep 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
pull
बरेली। श्यामगंज चौराहे पर फ्लाईओवर बनने के बाद भी नीचे सड़कों पर जाम क्यों लगता है, अगर किसी जानकार से इस सवाल का जवाब मांगा जाए तो शायद वह पुल बनाने वाले इंजीनियरों को ही इसके लिए जिम्मेदार बताने में हिचकेगा नहीं। दरअसल कम ही लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि पुलों के निर्माण की आधुनिक तकनीक को छोड़कर हमारे इंजीनियर पुरानी तकनीक से ही चिपके हुए हैं। वजह यह है कि नई तकनीक के मुताबिक नापजोख थोड़ा मुश्किल है और उसके लिए माथापच्ची करना उन्हें कबूल नहीं है। कुछ आधुनिक संसाधनों की भी जरूरत पड़ती है जो सरकार मुहैया नहीं करा पा रही है। यही वजह है कि पुरानी तकनीक से बन रहे पुल ज्यादा लागत के साथ अच्छी-खासी जगह घेरकर सड़क को संकरा कर देते हैं और इसकी वजह से ट्रैफिक निकलने के लिए जगह अपेक्षाकृत कम ही बचती है।
विज्ञापन

इंजीनियरों के मुताबिक पुरानी तकनीक से बनने वाले पुलों के पिलर की गोलाई न्यूनतम 2.5 मीटर की होती है। एक पिलर से दूसरे पिलर के बीच की दूरी भी आमतौर पर 22 से 25 मीटर तक होती है। अगर नई तकनीक को अपनाया जाए तो पिलर की गोलाई बमुश्किल एक या डेढ़ मीटर रहेगी। इसके साथ दो पिलर के बीच की दूरी भी 50 से 60 मीटर तक बढ़ाई जा सकती है। इससे पुल बनने के बाद सड़क का काफी हिस्सा यातायात के लिए उपलब्ध रहता है। लिहाजा ट्रैफिक जाम की गुंजाइश काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन

पुलों के निर्माण में नई तकनीक न अपनाए जाने की वजह यह है कि इसमें पुल की डिजाइन और प्लानिंग दोनों तैयार करने में कुछ ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। इसके साथ निर्माण सामग्री भी अलग तरह की चाहिए होती है। इसीलिए इंजीनियरों को पुराने ढर्रे पर ही पुल बनाना ज्यादा रास आता है। हालांकि एक वजह यह भी बताई जाती है कि नई तकनीक से पुल की लागत बढ़ जाती है इस कारण इसका बजट मंजूर होना भी एक समस्या रहती है। हालांकि कई शहरों में नई तकनीक से पुलों के निर्माण हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी पुल हो, बरेली शहर की
किस्मत में तो पुरानी तकनीक
पिछले साल श्यामगंज चौराहे पर बनकर तैयार हुए गांधी उद्यान रोड से डेलापीर रोेड को कनेक्ट करने वाले फ्लाईओवर की चौड़ाई करीब नौ मीटर है और नीचे श्यामगंज से शाहदाना के बीच रोड करीब दस मीटर चौड़ी है। पुरानी तकनीकी से बने इस पुल की पिलर की गोलाई ढाई मीटर है। इससे सड़क के बीच काफी जगह पिलर बनाने में ही खप गई है। कई जगह पिलर के साइड में एक से डेढ़ मीटर रोड बाकी बची है जहां दो टेंपो भी आमने-सामने आने पर अड़ जाते हैं। नतीजा यह है कि पुल बनने के बावजूद नीचे दिनभर जाम लगा रहता है। इधर, सेटेलाइट चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के लिए भी पुरानी तकनीक ही इस्तेमाल की जा रही है, लिहाजा यही समस्या यहां भी बनी रहने का अंदेशा है। चौड़े पिलर की वजह से सड़क काफी हिस्सा पुल बनाने में ही खप रहा है। चौपुला की तरफ बन रहे फ्लाईओवर में भी नई तकनीकी का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। पुल के पुरानी विधि से बन रहे मोटे पिलर और उनकी दूसरी कम होने से काफी सड़क घिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed